Nationalist Bharat
Other

सर्दियों में झड़ते बालों से हैं परेशान तो ये 5 नुस्खे आ सकते हैं काम, तेजी से होने लगेगी Hair Growth

Hair Growth Home Remedies: ऐसे बहुत से घरेलू नुस्खे हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं, बस इनका सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए.

खास बातें
इस तरह बढ़ेंगी हेयर ग्रोथ.
बालों का गिरना रुकेगा.
नारियल का दूध भी आएगा काम.
Hair Care: बालों का लगातार झड़ना जितना दिक्कत पैदा करता है उतना ही बालों का ना बढ़ना भी परेशानी का सबब बन जाता है. बालों को भरपूर पोषण ना मिलने और प्रदूषण व गंदगी की चपेट में रहने से भी बालों की ग्रोथ (Hair Growth) प्रभावित होती है और हेयर फॉल (Hair Fall) शुरू हो जाता है. ऐसे में बालों की सही देखरेख करना बेहद जरूरी है. लेकिन, मौसम सर्दियों का है और इस मौसम में हेयर केयर करने की हिम्मत ही नहीं पड़ती. ऐसे में यहां कुछ बेहद ही आसान से नुस्खे दिए जा रहे हैं जिन्हें अपनाने में आपको ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी और बालों को बढ़ने में मदद भी मिलेगी.
बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे | Hair Growth Home Remedies
ग्रीन टी
ग्रीन टी पीने के बाद इसके बैग्स को फेंकने के बजाय बालों के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है. ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाने और बाल झड़ने को रोकने में सहायक है. जिन ग्रीन टी बैग्स (Green Tea Bags) को आप फेंक देते हैं उसमें एक कप पानी मिलाएं और इस हल्के गर्म पानी को स्कैल्प पर लगाएं और मलें. इसके एक घंटे बाद बाद सिर धो लें.
नारियल का दूध
पौटेशियम, एसेंशियल फैट्स और आयरन से भरपूर नारियल के दूध (Coconut Milk) को बालों में लगाने से बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. इस दूध को घर पर तैयार करने के लिए ताजा नारियल घिस कर निचौड़ें और दूध निकालें. इसमें आधे नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं और कुछ घंटे बाद बालों को धो लें.
प्याज का तेल
इस तेल से सिर की मालिश करने पर बालों का झड़ना असरदार तरीके से कम होता है. इसे बालों पर लगाने के लिए एक कटोरी में नारियल का तेल (Coconut Oil) लेकर गर्म करें और उसमें कटे प्याज डालकर पका लें. प्याज पक जाने के बाद तेल को हल्का गर्म होने तक रखे रहने दें. इसके बाद सिर की मालिश करें.
मेथी का हेयर मास्क
इस हेयर मास्क (Hair Mask) को हफ्ते में एकबार बालों पर लगाया जा सकता है. रातभर मेथी के कुछ दाने भिगोकर रख दें और अगली सुबह पीसकर इसे सिर पर लगा लें. एक घंटा लगाए रखने के बाद बाल धो लें. मेथी डैमेज्ड हेयर फॉलिकल्स को रिपेयर करके हेयर ग्रोथ बढ़ाती है.
करी पत्ते का तेल
बालों की गर्म करी पत्ते के तेल से मालिश करने पर भी हेयर फॉल रुकता है और हेयर ग्रोथ होने लगती है. इस तेल को घर पर आसानी से बना सकते हैं. कटोरी में नारियल का तेल डालें और उसमें करी पत्ते (Curry Leaves) डालकर पका लें. जब करी पत्ते पक जाएं तो आंच से उतार लें. इस तेल को हल्का गर्म होने पर उंगलियों में लेकर सिर की जड़ों से सिरों तक लगाएं.

If You Want to Become a Happier Person Next Year: A Guide to a More Fulfilling Life

Nationalist Bharat Bureau

बिहार काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

काम की राजनीति करने वालों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है : सुशील सिंह

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब के DGP के दिशा निर्देश पर मोगा पुलिस ने आज पुरे जिले मे चलाया ऑपरेशन ईगल-II

cradmin

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

सीतामढ़ी की बेटी ने बढ़ाया बिहार का सम्मान

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षा मंत्री से निजी विद्यालयो को खोलने एवं आरटीई की लंबित राशि के भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

7th Pay Commission: जल्दी बढ़ सकता है DA, करोड़ों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा लाभ

Leave a Comment