Nationalist Bharat
Other

पाँच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

बदायूं :- जनपद की बिनावर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल पर उनके पुत्री व पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ उत्पीडन का मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां बता दें कि रामसेवक सिंह पटेल बिनावर विधान सभा से पांच बार विधायक रहे हैं। उनकी चैथी पत्नी भाग्य श्री ने उत्पीडन करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। रामसेवक सिंह पटेल की चैथी पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार मेरी शादी वर्ष 2007 में धोखे से हुई थी मुझे यह नहीं बताई गई थी कि मेरी यह रामसेवक सिंह पटेल की चैथी शादी है। यह जानकारी नहीं थी कि उनकी पहले से तीन शादियां हो चुकी हैं, और उनके बच्चे भी हैं। भाग्यश्री ने बताया कि उनकी एक पुत्री दिशा पटेल है आरोप है कि उसे भी कई दिनों तक लगातार प्रताडित किया गया है। उनके नाम की गाडी फाच्र्यनर, पिस्टल व मकान उनसे छीन लिया गया है।

अरबों से मुक़ाबला करने के लिए रवीश कुमार ने की अक्षय कुमार से अपील, लिखा पत्र

अमेरिका में अब भालू भी लड़ने लगे

लॉकडाउन का भयावह सच और बिहार की बदहाली

” बाप ने भी कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा था आज बेटे ने भी वही दोहराया “

Nationalist Bharat Bureau

जाह्नवी कपूर का मदमस्त अंदाज कर देगा आपको भी दीवाना

आज दुनिया में 40 फीसदी डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है: PM मोदी

प्राइवेट स्कूल्स खोलने के लिए शिक्षा विभाग को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 13 सूत्रीय सुझाव

मनजिंदर सिंह सिरसा ने नई आबकारी नीति के खिलाफ की शिकायत दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर विधानसभा के लिए मोहम्मद शरफ़ुद्दीन ने नामांकन दाख़िल किया

भारत ने चीन के कथित मानक मानचित्र को खारिज किया

Leave a Comment