Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR:हाई टेंशन तार की चपेट में आकर 9 कांवरियों की मौत,गांव में सन्नाटा, हर तरफ हाहाकार

 

Bihar: दर्दनाक खबर बिहार के हाजीपुर की है।हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव से डीजे ट्राली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग में झुलसकर नौ कांवरिया की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दो कांवरिया बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे कांवरिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। सभी का शव सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी अनुसार के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव से दर्जनों कांवरियों की टोली सोनपुर के बाबा गरीबनाथ जाने के लिए निकलने वाली थी। निकलने से पहले ग्रामीण युवाओं की टोली के बीच ट्राली पर हार्न बांधने को लेकर कहा-सुनी हुई। इसी बीच युवाओं की टोली दो गुटों में बंट गई। कुछ युवक मौके पर रह गए तो कुछ युवक डीजे ट्राली को लेकर गाना बजाते हुए निकल पड़े। करीब 100 मीटर दूरी पर जाने के बाद डीजे ट्राली हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। जिसमें नौ कांवरिया की मौत हो गई। जबकि दो कांवरिया बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हाई टेंशन तार के संपर्क में डीजे ट्राली के आने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तत्काल बाद लोगों ने स्थानीय बिजली विभाग के मिस्त्री को फोन किया। लोगों की शिकायत है कि बिजली मिस्त्री के स्तर पर दो घंटे तक फोन रिसीव नहीं किया गया। लोगों का कहना था कि अगर समय पर लाइट काट दिया जाता तो संभव था कि कुछ कांवरिया की जान बच सकती थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। इस बीच लोगों की इस शिकायत पर प्रशासन के स्तर पर पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

 

हाजीपुर के सुल्तानपुर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नौ कांवरिया की मौत की सूचना मिलते ही तिरहुत प्रक्षेत्र के आइजी शिवदीप लांडे सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। आइजी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से ली। शिवदीप लांडे ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और पूरे मामले की जांच कर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही के कारण घटना होने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर बिजली विभाग के मिस्त्री फोन रिसीव करके बिजली काट देते तो कुछ कांवरिया की जान बच सकती थी।

 

सुल्तानपुर में घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रामबाबू बैठा, सदर सीडीपीओ ओमप्रकाश एवं औद्योगिक क्षेत्र थाना के पुलिस पदाधिकारी को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घटना के बाद खूब खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद बिजली विभाग के मिस्त्री को फोन किया गया लेकिन उनके स्तर पर फोन रिसीव नहीं किया गया। अगर समय पर फोन रिसीव करके लाइट काट दिया जाता तो कुछ कांवरिया की जान बच सकती थी।

 

 

सुल्तानपुर में हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से नौ कांवरियों की मौत होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने सभी का शव सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। सदर अस्पताल में देर रात ही डीएम यशपाल मीणा के आदेश पर सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को पुलिस ने शव सौंप दिया।सोमवार की सुबह डीएम यशपाल मीणा एवं एसपी हर किशोर राय सुल्तानपुर एवं बरई टोला जढुआ पहुंचे। घटना की जानकारी विस्तारपूर्वक ली। डीएम ने मौके पर मौजूद एक ग्रामीण को सुल्तानपुर वार्ड संख्या आठ के सभी दसवीं कक्षा के बाद नहीं पढऩे वाले छात्र एवं 12वीं कक्षा के बाद बेरोजगार बैठे छात्रों की सूची बनाकर अविलंब बनाकर देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सूची मिलने के बाद दसवीं के बाद घर बैठे छात्र की पढ़ाई एवं 12वीं के बाद बेरोजगार बैठे युवक के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। डीएम-एसपी सभी के घर-घर जाकर मृतक के परिवार वालों से घटना की पूरी जानकारी ली। घर से कांवरिया कितने बजे निकले ? क्या कह कर निकले थे ? समेत अन्य जानकारी ली। स्वजनों को ढांढस बंधाया एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

लालू–तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दाखिल की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

निर्भया के गुनहगार को फाँसी, माँ ने ली सूकून की सांस

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

लालू – बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले:मोदी

पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

रेपो रेट में कटौती, लोन होंगे सस्ते; RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

केंद्र ने जल जीवन मिशन में कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट — दंडित ठेकेदारों और निरीक्षण एजेंसियों की जानकारी राज्यों से तलब

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment