Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Agnipath:प्रदर्शन के दौरान फँसे रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला,700 से ज़्यादा ट्रेनें रद

नई दिल्ली:केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी बवाल के बीच ट्रेनों को निशाना बनाये जाने की वजह से उत्तरप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में फंसे रेल यात्रियों की सकुशल घर वापसी के लिए रेलवे ने  स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से आज स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया  जाएगा।पूर्व मध्य रेल द्वारा धरना-प्रदर्शन के कारण फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु आज दिनांक 19.06.2022 को झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से सिकंदराबाद, पूणे, बेंगलुरू आदि स्टेशनों के लिए निम्नानुसार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा:
1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा- शालीमार स्पेशल ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन दिनांक : 19.06.2022 को 23.40 बजे झाझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी ।2. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू- पूर्णा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी ।
3. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू- बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी।
4. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू- वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी ।
5. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू- पुणे स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर 21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी ।
6. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू – सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी ।
7. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी ।
8. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद – पुरी स्पेशल ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी ।

Anti Agnipath Protest Railway Loss:
बताते चलें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के खिलाफ देशभर में तीन दिनों से चल रहे छात्रों के उग्र प्रदर्शन (Agnipath Protest) से अब तक 340 ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं, जबकि हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदर्शनकारी छात्रों से अपील की है कि वो समस्या का समाधान बातचीत से निकलवाने का रास्ता अपनाएं और देश की सम्पत्ति का नुकसान न करें. रेलवे को अग्निपथ के प्रोटेस्ट के अनुमानत: अब तक करीब 40 करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

विरोध प्रदर्शन के कारण आज करीब 700 ट्रेनें रद्द!

बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में सेना में भर्ती होने की नई स्कीम यानी अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के चलते भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कई जगह पर विरोध के नाम पर ट्रेनों में आग लगा दी गई है. इस कारण रेलवे को भारी नुकसान हुआ है. कानून व्यवस्था को बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसके अलावा कई बार खराब मौसम या बारिश, तूफान आदि के कारण भी ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ता है या उसे डायवर्ट  और रिशेड्यूल करना पड़ता है।
कई राज्यों में अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के चलते हो रहे विरोध प्रदर्शनों में उपद्रवियों द्वारा प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुल 676 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. वहीं इसके साथ ही बड़ी संख्या में ट्रेनों को रिशेड्यूल करने का भी फैसला लिया है. आज कुल 18 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. वहीं कुल 6 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया गया है.

पंचायती राज का सम्बन्ध सत्ता के प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से है:ज्ञान रंजन

नीतीश सरकार में वक्फ संपत्ति सुरक्षित हैः इरशाद अली आज़ाद

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए बेलसंड के 3 शिक्षक,लोगों में ख़ुशी का माहौल

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत के MLC कैंडिडेट राजेश रौशन की हार्ट अटैक से मौत,एक दिन पहले ही किया था नामांकन

Nationalist Bharat Bureau

कैबिनेट का बड़ा फैसला: वोडा-आइडिया के AGR बकाये पर ब्रेक

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान रवाना

Nationalist Bharat Bureau

भारत को झटका! United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

Leave a Comment