Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Spice Jet के इंजन में उड़ान भरते वक्त लगी आग, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

Patna:राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लग गई। विमान में कई यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है कि विमान की पटना एयरपोर्ट पर फिर से सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
स्पाइसजेट के विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिग हुई है. खबरों के अनुसार यह विमान पटना से ही दिल्ली के लिए उड़ान भरा था. फिलहाल इंजन में आग लगने की वजह सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट पर रविवार को उड़ान भरने के बाद स्पाइस जेट की फ्लाइट के इंजन में आग लग गई. फ्लाइट ने सुबह 11.55 बजे पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की जानकारी होते ही विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है. इस फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे, इनमें से किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हाालंकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इंजन में आग किस वजह से लगी है.

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि स्पाइस जेट के उड़ान भरने के बाद स्थानीय लोगों ने विमान में आग लगी देखी. इसके बाद उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दी. डीएम ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल इसका जानकारी हवाईअड्डे के अधिकारियों को दी, जिसके बाद दिल्ली जा रही फ्लाइट की पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. वहीं सभी 185 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण तकनीकी खराबी है या कुछ और इंजीनियरिंग टीम इसकी जांच कर रही है. वहीं एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट इंजन में खराबी के बाद पटना एयरपोर्ट वापस लौट आई है.

वहीं पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली जा रही थी. उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण ने ध्यान दिया कि उसके एक विंग में आग लगी है. हालांकि इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापुर्वक हो गई है. अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एसएसपी ने कहा कि अन्य प्रोटोकॉल को पूरा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पहले तय किया गया कि इस विमान को बिहटा एयरफोर्स पर लैंड कराया जाएगा, लेकिन फिर इसको पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया गया.

पटना-दिल्ली फ्लाइट ने जैसे ही एयरपोर्ट से टेक-ऑफ किया। उसके बाएं तरफ के इंजन में आग पकड़ ली। फुलवारी शरीफ इलाके में लोगों ने उड़ते विमान से धुआं उठते हुए देखा, तो तुरंत जिला प्रशासन को फोन करके सूचित किया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। फिर फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। स्थानीय लोगों ने उड़ते विमान में आग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मालदा रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

Nationalist Bharat Bureau

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

Nationalist Bharat Bureau

‘कलम सत्याग्रह’ अभियान के तहत “द्वितीय प्रमंडलीय संवाद” का आयोजन

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद, स्पीकर ने जांच के आदेश दिए

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT:23 को बिहार पहुंचेंगे राहुल गांधी,कांग्रेस की ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस और दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी :उमेश सिंह कुशवाहा

Leave a Comment