Nationalist Bharat
Other

पटना: बिहार में ठंड का प्रकोप, 10 जनवरी तक कई जिलों मे शीतलहर का अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिले में लोग ठंड से कांप रहे हैं। सोमवार की सुबह में भारी कोहरे रहां और तापमान भी लुढ़का रहा। गया में भी पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। जबकीं पटना में तो 10 जनवरी तक कोल्ड डे की भविष्यवाणी की गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान पटना समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हालांकि रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहेनें की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहेनें की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह शकता है। इसके बाद से अधिकतम तापमान में सुधार आने की संभावना है। हालांकि बिहार के कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रहा। पूर्णिया में 14.8, मुजफ्फरपुर में 13.4, वाल्मीकीनगर में 12.6 जबकि सीतामढ़ी के पुपरी में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।

IMD का अगले दो दिनों न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान 

दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग IMD ने एक राहत के समाचार दीए है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IMD के मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। इसकी वजह पश्चिमी हिमालई क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। मंगलवार से ऐसा ही एक और विक्षोभ आने की संभावना है।

एनजीओ हेल्पलाइन एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

एक टूथपेस्ट करेगा अनेक समस्या का निवारण, क्लिक कर जरूर जानें

सीतामढ़ी की बेटी ने बढ़ाया बिहार का सम्मान

शेयर बाजार में मामूली तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद उनके होने वाले ससुराल में गम का माहौल

किसान एकता उग्रहा यूनियन ओर किसान मजदूर संघर्ष कमिटी की ओर से पंजाब मे टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किया केंद्र सरकारी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

cradmin

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

युवाओं की यू अग्निपरीक्षा मत लीजिए प्रधानमंत्री जी :राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

Central Industrial Security Force CISF Constable / Fire 10+2 Recruitment 2024 Apply Online for 1130 Post

झारखंड के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री से मिले नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी

Nationalist Bharat Bureau