Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जहरीली शराब से 100 से ज्यादा मौतें के बिच CM नीतीश पटना की सड़कों पर मंत्रियों संग ठहाके लगाते दिखे , तेजस्वी ने किया हमला

PATNA:बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि राज्य में जहरीली शराब से 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, और दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पटना की सड़कों पर मंत्रियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, “जहरीली शराब से 100 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं, और इसके बावजूद मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री पटना के बीचों-बीच ठहाके लगा रहे हैं। इन मौतों पर संवेदना तक व्यक्त न करने वाले तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री का इस तरह हंसना और लोगों का मजाक उड़ाना बिहार और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद सीएम का न मीडिया से संवाद, न जनता से संवाद, और न ही पीड़ितों से कोई बातचीत हो रही है।”

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जंक्शन के पास बन रही मल्टीलेवल पार्किंग और अंडरग्राउंड सबवे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी और नितिन नवीन भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान ली गई एक तस्वीर को तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा कर, मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

ANANT SINGH AK-47 CASE:बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की जेल

Nationalist Bharat Bureau

ऋतु जायसवाल का राजद के नाम संदेश

लालू यादव की जब्त संपत्तियों पर खुलेंगे स्कूल, सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

छात्रों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधि मंडल

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव 2024: जदयू कोटे से देवेश चंद्र ठाकुर की दावेदारी

Nationalist Bharat Bureau

**दूसरा Short Headline:** विक्रमशिला के साथ बुद्धिस्ट सर्किट में नई एंट्री, भागलपुर को मिली पहचान

Nationalist Bharat Bureau

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment