Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

संजीव हंस की बेउर जेल और गुलाब यादव की तिहाड़ में कटी रात

Money Laundering case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के चर्चित आईएएस और ऊर्जा विभाग के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को शिकंजा कसा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संजीव हंस को पटना स्थित उनके सरकारी आवास से और गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट से हिरासत में लिया गया। आज ईडी गुलाब यादव को पटना लेकर आएगी।

संजीव हंस भारतीय प्रशासनिक सेवा के पहले अधिकारी हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उन्हें 29 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उनकी रात बेउर जेल में कटी।

गौरतलब है कि संजीव हंस और गुलाब यादव के खिलाफ जुलाई महीने में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज हुए थे। ईडी ने उनके पटना, झंझारपुर, पुणे, मुंबई समेत 21 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इसके अलावा बिहार की विशेष जांच इकाई ने भी उनके खिलाफ अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच शुरू की थी।

सितंबर में यह खुलासा हुआ था कि संजीव हंस ने अवैध रूप से कमाई की और मोहाली व कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीदी, जिसमें पंजाब के मोहाली में एक बड़ा प्लॉट और हिमाचल प्रदेश के कसौली में चार आलीशान विला शामिल हैं। अन्य कई स्थानों पर भी उनकी काली कमाई के दस्तावेज मिले हैं।

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज सीट: RJD ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को दिया टिकट

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

15 दिन लेट चलेंगी कई ट्रेनें, वंदे भारत भी प्रभावित

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया, स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्रीय विकास का अभिन्न अंग बताया

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर बीसीसीआई ने जताया गहरा शोक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के साथ एकजुटता व्यक्त की

Leave a Comment