Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भी उठने लगी स्टेशन का नाम बदलने की मांग

पटना:भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल और विधायक दल नेता महबूब आलम ने आज संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा है कि कल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पटना आगमन पर माले विधायक दल पटना जंक्शन का नामकरण भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाएगा.

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष और आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में उक्त मांग के साथ-साथ बिहार में किसान आंदोलन के महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा रेलवे स्टेशन और महात्मा गांधी की जान बचाने वाले बतख मियां के नाम पर मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का नामकरण किए जाने की भी मांग की जाएगी.

प्रधानमंत्री से बिहार में चले आजादी के आंदोलन की विरासत के दस्तावेजीकरण हेतु स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की भी स्थापना की मांग की जाएगी.

राजद्रोह और यूएपीए जैसे कानूनों को खत्म करने, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा प्रचार आदि मांगों को भी माले विधायक दल अपने ज्ञापन में शामिल करेगा.

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, देशविरोधी अग्निपथ योजना की वापसी, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा, युवाओं के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था आदि मांगें भी शामिल हैं.

माले विधायक दल नेता महबूब आलम ने कहा कि यह आयोजन बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के मौके पर हो रहा है, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मौके पर जो स्मारक बन रहा है, उसमें राजकीय चिन्ह के साथ खिलवाड़ किया गया है. उर्दू में लिखे बिहार शब्द को हटाना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. हम प्रधानमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को भी उठायेंगे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हैं कि राजकीय चिन्ह के साथ की गई इस सुनियोजित छेड़छाड़ को अविलंब ठीक करवाया जाए.

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश सरकार ने 6.69 लाख किसानों को दिया तोहफ़ा, 337.12 करोड़ रुपये का बोनस सीधे खातों में जमा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

इंडिगो फ्लाइट संकट पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से जवाब तलब

Nationalist Bharat Bureau

महीने का 8 डॉलर दो ट्विटर का ब्लू टिक लो,अमीर ग़रीब का खेल नहीं चलेगा:एलन मस्क

Leave a Comment