Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

पटना:BPSC के 67वीं PT के पेपर को रद्द कर दिया गया है। आयोग ने यह फैसला पेपर आउट होने के बाद लिया है। बताया जा रहा है कि एग्जाम शुरू होने के पहले ही सी सैट का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद आयोग ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की थी, जिसको 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन कमेटी ने 3 घंटे के अंदर ही अपनी रिपोर्ट दे दी। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। अब दोबारा परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।

 

 

विदित हो कि परीक्षा से पहले ही इसका पेपर लीक (BPSC Prelms Paper Leak) हो चुका था। विभिन्‍न टेलीग्राम ग्रुप पर प्रश्न पत्र परीक्षा से कुछ मिनट पहले वायरल किए गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्न पत्र मूल प्रश्न पत्र से मैच कर गए। इसके पहले आरा के वीर कुंवर सिंह कालेज परीक्षा केंद्र पर सैकड़ों परीक्षार्थियों ने पेपर लीक के आरोप में हंगामा कर दिया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ अंदर जाने की इजाजत दी गई। उन्‍हें समय से पहले ही प्रश्‍नपत्र लीक कर दिए गए तथा एक खास कमरे में बैठाकर परीक्षा ली गई। जबकि, अन्‍य परीक्षार्थियों को विलंब से प्रश्‍नपत्र दिए गए।

फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

7 फरवरी से पूरे देश हड़ताल पर है ओला उबर रैपीडो और पोर्टल जैसे बड़े प्लेटफार्म के ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम धमकी, ISI के नाम से मेल भेजा गया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने जांच तेज की

Nationalist Bharat Bureau

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जनसुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी का नाम गायब, राजनीतिक साजिश का आरोप

SIR अभियान से सीमांचल में दस्तावेज़ों की हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

कभी भी गिर सकती है बिहार सरकार:संजीव झा

Leave a Comment