Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने नल-जल योजना की समस्याओं को लेकर मंत्री से की मुलाकात

सीतामढ़ी:बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अमित कुमार रानू ने आज बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह से मिले और क्षेत्र में नल-जल योजना तथा पीएचईडी विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं को उनके सामने रखा।

 

विधायक रानू ने बताया कि कल बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के व्यापक दौरे के दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने, पानी की गुणवत्ता, अनियमित आपूर्ति और कई गांवों में अब तक योजना शुरू नहीं होने जैसी शिकायतें उनके सामने रखी थीं। इन सभी मुद्दों को उन्होंने आज मंत्री जी के समक्ष विस्तार से रखा और त्वरित समाधान की मांग की।

क्षेत्र में लोगों की समस्या से अवगत होते विधायक अमित कुमार रानू

बैठक के बाद विधायक अमित कुमार रानू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,“कल बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जनता द्वारा नल-जल योजना और PHED विभाग से जुड़ी जो समस्याएं सामने आईं, उन्हें आज माननीय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह जी के समक्ष रखा और उनके त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता है।” मंत्री संजय कुमार सिंह ने विधायक की बातों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बेलसंड क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस सक्रिय रुख की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि बहुत जल्द उनकी पेयजल संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा।

नीतीश कुमार से मिलीं नीलम देवी और बेटे, सियासी एंट्री के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का बिहार से विशेष लगाव, सबसे अधिक दौरे और विकास के लिए व्यापक सहयोग इसका प्रमाण : संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

जदयू प्रमंडल प्रभारियों का मनोनयन,इरशाद अली आजाद बनाए गए तिरहुत एक के प्रभारी

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

नीतीश सरकार आज 10 लाख महिलाओं को देगी 10-10 हजार की सौगात

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4.2°C पर सिमटी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

मुख्यमंत्री आवास पहुंची इमामगंज से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी, सीएम नीतीश से लिया जीत का आशीर्वाद

Leave a Comment