Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

72 feet tall bronze statue of Mahatma Gandhi at Gandhi Maidan Patna designed by sculptor Ram Sutar

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भव्य कांस्य प्रतिमा के रचनाकार और देश के प्रख्यात मूर्तिकार रामसुतार का निधन हो गया है। उन्होंने 100 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रामसुतार के निधन से कला, संस्कृति और शिल्प जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आधुनिक भारतीय मूर्तिकला के अग्रणी स्तंभ माने जाने वाले रामसुतार की कृतियों ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई।

रामसुतार द्वारा निर्मित पटना की 72 फीट ऊंची गांधी प्रतिमा, जिसका आधार 24 फीट ऊंचा है, विश्व की सबसे ऊंची कांस्य गांधी प्रतिमाओं में शामिल है। इस ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण 15 फरवरी 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इसके अलावा संसद परिसर में ध्यानमग्न मुद्रा में महात्मा गांधी की प्रतिमा, घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति और गुजरात में बनी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (सरदार वल्लभभाई पटेल) भी रामसुतार की अद्वितीय कला का उदाहरण हैं।

पटना स्थित गांधी प्रतिमा के मुख्य डिजाइनर स्वयं रामसुतार थे, जबकि उनके पुत्र अनिल सुतार भी इस परियोजना में सहभागी रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल और गांधीजी के विचारों से प्रेरित यह प्रतिमा आज बिहार की पहचान बन चुकी है। 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंदुर गांव में जन्मे रामसुतार ने मुंबई के जे.जे. कॉलेज ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से शिक्षा प्राप्त की और गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके निधन से भारतीय कला जगत ने एक युगदृष्टा कलाकार को खो दिया है, जिनकी कृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार

Nationalist Bharat Bureau

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी स्कूल में दो छात्रों के यौन उत्पीड़न पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

Nationalist Bharat Bureau

जनता ने जलेबी की तरह घुमा दिया,हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का राहुल गाँधी पर तंज

Nationalist Bharat Bureau

इमरान प्रतापगढ़ी को बनाया गया काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का चैयरमैन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment