Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव !

 

भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति में कदम रखने के संकेत दिए हैं। भले ही चुनाव में अभी करीब 10 महीने का समय शेष है, लेकिन खेसारी लाल यादव ने रविवार को बिहार के लोगों के नाम एक भावुक अपील करते हुए सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की बात कही।

### सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इशारा किया कि वे विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। उन्होंने अपने संदेश में जाति-पाति की दीवारें तोड़ने और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होने की अपील की। साथ ही, उन्होंने बिहार से पलायन रोकने और बदलाव लाने की जरूरत पर जोर दिया।

खेसारी का भावुक संदेश
उन्होंने कहा,”ना जात हूँ, ना पात हूँ… मैं बिहार के हमारे उज्जवल भविष्य के साथ हूँ! आप जहाँ खोजियेगा, वहां आपको खेसारी आपकी आवाज बनकर खड़ा मिलेगा। मैं ना नौकरी दे सकता हूँ, ना घर में अनाज पंहुचा सकता हूँ, लेकिन अपनी क्षमता अनुसार हर मां और भाइयों की आवाज जरूर बन सकता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा,”जब हम दूसरे राज्यों में होते हैं, तो हम बिहारी होते हैं, लेकिन जब अपने घर बिहार आते हैं, तो जात-पात की दीवारें हमें अलग कर देती हैं। इसका राजनीतिकरण करने से बचिए और बचाइए। यह समय बिहार के भविष्य को संवारने का है। मैं अनपढ़ होकर जाग गया, लेकिन मेरा सवाल है, जो पढ़े-लिखे हैं, वे कब जागेंगे? अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर बिहार को उन्नति की ओर ले जाएं। भगाओ, भागो मत!”

राजनीतिक पारी के संकेत
हालांकि खेसारी लाल यादव ने किसी सियासी दल से जुड़ने का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, लेकिन उनके इस संदेश से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अपने इस संदेश के जरिए उन्होंने बिहार के लोगों से जागरूक होने और सामाजिक बदलाव के लिए कदम बढ़ाने की अपील की है।

बिहार कैबिनेट ने सफाई कर्मचारी आयोग और सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने को मंजूरी दी

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

JDU विधायक की बहू का कमरे में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

Tirhut Graduate Bypoll:तिरहुत का खोया हुआ अधिकार वापस दिलाएंगे गोपी किशन

Nationalist Bharat Bureau

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

डीजीसीए नियमों से प्रभावित इंडिगो परिचालन, नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद की सड़क बनेगी ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर बोला हमला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment