Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेज पर ED की 17 घंटे की छापेमारी

ED raid at Shyamlal Chandrashekhar Medical College Khagaria

खगड़िया: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अचानक पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह छापेमारी शुक्रवार अलसुबह तक लगभग 17 घंटे तक चलती रही। इस दौरान ईडी ने कॉलेज से कई अहम दस्तावेज़, वित्तीय रिकॉर्ड, नामांकन से जुड़े अभिलेख और कंप्यूटर सिस्टम की हार्ड डिस्क की कॉपियां जब्त कीं। सुरक्षा बलों से घिरे परिसर में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कॉलेज के व्यवस्थापक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार से पूछताछ की। उनसे आर्थिक लेन-देन, नामांकन प्रक्रिया और रिकॉर्ड से जुड़े कई सवाल किए गए। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि टीम ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई की, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए एमबीबीएस नामांकन प्रक्रिया बाधित हो गई। इस सत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 100 सीटों पर प्रवेश चल रहा है, और अब तक 96 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संस्थान ट्रस्ट और बैंक ऋण के सहयोग से चल रहा है तथा संचालन पूरी तरह एनएमसी नियमों के अनुरूप है। प्रबंधन ने ईडी को सभी दस्तावेज़ उपलब्ध कराए और जांच में पूरा सहयोग किया। छापेमारी के चलते छात्र, अभिभावक और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। अधिकारी बताते हैं कि फिलहाल जांच जारी है और ईडी की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई का पता चलेगा।

इंडिगो संकट पर विमानन मंत्री सख्त, क्रू कुप्रबंधन को बताया जिम्मेदार

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद भाजपा का प्लान

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद,जिलाधिकारी दाखिला कोटा स्थगित،मोदी ने की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment