Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से ही जनविरोधी केंद्र सरकार बदलने की बयार बहेगी:इरशाद अली आजाद

पटना(प्रेस विज्ञप्ति)बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने भारत के प्रमुख विपक्षी दलों की पटना में प्रस्तावित बैठक को लेकर कहा कि बिहार की धरती से ही सांप्रदायिकता को कुचलने और संविधान को बचाने की बयार बहेगी।यहीं से जनविरोधी,महिला विरोधी,नौजवान विरोधी,संविधान विरोधी,रोजगार विरोधी केंद की भाजपानीत बेलगाम सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद होगा जो पूरे भारत की आवाज बनकर भारत और संविधान की रक्षा करेगा।

 

 

जदयू नेता ने कहा कि पूर्व में भी बिहार से ही अलख जगी थी और आज एक बार फिर जरूरत है कि बिहार की सरजमीन से केंद्र की निकम्मी,नाकाम और विफल सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाए। खुशी इस बात की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शंखनाद भी कर दिया है जिसका नतीजा है कि धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाली पार्टियां साथ आ रही हैं।
ईरशाद अली आजाद ने केंद्र कि भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ नई संसद भवन के नाम पर राजनीति की जा रही है तो दूसरी तरफ उसी संसद के पास महिला पहलवानों को घसीटा जा रहा है। भाजपा शासित राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार और भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार संसद भवन के उद्घाटन की मस्ती में चूर है।
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे पर भी प्रश्न उठाते हुए कहा कि कर्नाटक में चुनाव और संसद भवन के उद्घाटन के नाम पर नाटक के बाद जब फुर्सत मिला तब गृहमंत्री मणिपुर का दौरा करने चले हैं जबकि महीनों से मणिपुर के हालात खराब हैं और सैकड़ों जान जा चुकी हैं, हजारों लोग अपने ही देश में कैंपों में जिंदगी जीने को मजबूर हैं।लाखों करोड़ों का नुकसान हो चुका है।हालात भयावह हैं लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार को कोई फिक्र नहीं पड़ता।

 

इरशाद अली आजाद ने लोगों से अपील की कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और उसकी राज्य सरकारों की जन विरोधी नीतियों,कार्यों और कारगुजारियों पर नजर रखें और आने वाले वक्त में उसका हिसाब लें वरना यह जनविरोधी,महिला विरोधी,नौजवान विरोधी,संविधान विरोधी,रोजगार विरोधी केंद की भाजपानीत बेलगाम सरकार आपका और आपके बच्चों का भविष्य गर्त में धकेल देगी।

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम

Winter session of Bihar Legislature: शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारियों की समीक्षा

Nationalist Bharat Bureau

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मनायाअपना बर्थडे

सीएम नीतीश बंद कमरे में करेंगे प्रत्याशियों से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भव्य आयोजन, प्रतिमा का हुआ अनावरण

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

बंगाल में अयोध्या-स्टाइल राम मंदिर का प्रस्ताव, साल्ट लेक में लगे पोस्टर

Nationalist Bharat Bureau

‘मुस्लिम मेनिफेस्टो’के साथ जनता में जागरूकता लाएगी बिहार मुस्लिम महापंचायत

Nationalist Bharat Bureau

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

Leave a Comment