Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

पटना:बिहार में लगातार पुल गिरने से राजनीति भी तेज हो गई है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे हैं….. “भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा…. बिहार में 6 दिनों के भीतर 3 पुल गिरने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की डबल इंजन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। तेजस्वी यादव ने ना सिर्फ सरकार को घेरा है बल्कि उन्होंने यह भी बताया है कि पुल गिरने के मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या प्रतिक्रिया देंगे।

 

तेजस्वी यादव ने ट्विट कर बिहार सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि, पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले। 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे है। तेजस्वी यादव ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे 6 दिनों में तीन पुल धराशाई हो गए हैं। बता दें कि, 18 जून को अररिया में, 22 जून को सिवान में तो वहीं आज यानी 23 जून को मोतिहारी में पुल भरभराकर गिर गया है।

 

वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया को बताते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री कहेंगे कि, “पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे है। जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जाँच कराएंगे”।” जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जाँच कराएंगे”।

वरुण कुमार को नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस बिहार की जिम्मेदारी,दक्षिण बिहार के प्रभारी का भी चार्ज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिली राज्य महिला आयोग की टीम

पाँच दिवसीय बैंकिंग की माँग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप

Nationalist Bharat Bureau

राकेश टिकैत बोले नगर निकाय चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुद्दीन खान बनाए गए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव,आलाकमान का अदा किया शुक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment