Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिमी सिंहभूम के बांडी गांव में डायरिया का प्रकोप

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायरिया के प्रकोप से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दर्जनों लोग पीड़ित हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची. ऐसा माना जा रहा है कि कुआं का दूषित पानी पीने की वजह से डायरिया का प्रकोप फैला है.

 

आनंदपुर प्रखंड के बांडी गांव में महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के बांडी गांव में डायरिया से एक महिला की मौत हो गयी. 34 लोग बीमार हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पीड़ितों की जांच कर रही है और उन्हें दवा दे रही है. बांडी गांव के नीचे टोला में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है.

विश्वासी कंडुलना की मौत के बाद गांव में दहशत

दस्त के कारण रविवार सुबह विश्वासी कंडुलना (45) की मौत हो गयी, जबकि 34 अन्य ग्रामीण दस्त से पीड़ित हैं. ग्रामीणों के अनुसार, मृतका को पिछले कुछ दिनों से दस्त की शिकायत थी. धीरे-धीरे अन्य ग्रामीण भी दस्त की चपेट में आने लगे. रविवार सुबह विश्वासी कंडुलना की मौत होने के बाद गांव में दहशत फैल गयी.

 

इलाज के लिए बेड़ाकेंदुदा पहुंचे 10 ग्रामीण

इसके बाद दस्त से पीड़ित पतरस तोपनो, बेरथा तोपनो, सुशीला कंडुलना, आश्रिता कंडुलना समेत 10 ग्रामीण बेड़ाकेंदुदा में इलाज कराने पहुंचे. रविवार को दोपहर में मेडिकल टीम ने आंशिक रूप से पीड़ित लोगों को दवा दी. ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल के लिए ग्रामीण कुआं के पानी का इस्तेमाल करते हैं. बारिश के कारण कुआं का पानी दूषित हो गया है.

 

पेयजल के लिए कुआं के पानी पर आश्रित हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुआं के आसपास काफी गंदगी फैल गयी है. स्वास्थ्यकर्मियों ने कुआं और आसपास में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. रोबकेरा पंचायत के मुखिया स्नेह तोपनो ने बताया कि बांडी नीचे टोला में नल जल योजना के तहत जलमीनार का निर्माण अधूरा है. जलमीनार में टंकी नहीं लगायी गयी है. ठेकेदार काफी सुस्त गति से काम कर रहा है. पेयजल के लिए ग्रामीण सिर्फ कुआं के पानी पर आश्रित हैं.

आधुनिक भारत के रचयिता राजीव गांधी थे: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

संसद परिसर से हटाया जाए सैंगोल,राजतंत्र का है प्रतीक

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

The Kashmir Files पर ज्‍यूरी चीफ के विवादित बयान पर इजरायल ने दी सफाई, अनुपम खेर ने जमकर कोसा

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

तोशाखाना मामले में इमरान को बड़ी राहत, आईएचसी ने सजा पर लगाई रोक, रिहाई के आदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment