Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

पटना:आम आदमी पार्टी अन्य दलों से भले ही छोटी हो, लेकिन अपनी कथनी और करनी में सबसे बड़ी है। दिल्ली में जो कहा, उसे पूरा किया। इसी भरोसे पर चंडीगढ़ की जनता ने विश्वास किया है। नतीजा, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद जश्न मना रहे हैं।आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी और दिल्ली से विधायक श्री संजीव झा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी और श्री अरविंद केजरीवाल जी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी छोटी व ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। विधायक श्री संजीव झा ने कहा कि इस चुनाव के दौरान हमने बीते महीने भर से चंडीगढ़ में अपने लोगों के साथ बिताया है। बिहार का हर व्यक्ति जो चंडीगढ़ गया है, उसने अपने मेहनत और खून पसीने की कमाई से वहां अपना मुकाम बनाया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत का जश्न आज राजधानी पटना में भी देखने को मिला। सोमवार को आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान के कारगिल चौक पर ऑटो चालकों एवं आम जनता के बीच मिठाई बांटकर अपनी पार्टी की जीत की खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर आप प्रवक्ता बब्लू प्रकाश ने बताया कि चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए धमाकेदार जीत हासिल किया है। वार्ड 17 से उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार और चंडीगढ़ के सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को 828 वोटों से हरा दिया है।पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने कहा कि चंडीगढ़ तो झांकी है, पंजाब अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने आज अरविंद केजरीवाल जी की नेतृत्व में भरोसा जताया है] इसके लिए चंडीगढ़ के एक एक वोटर का तहेदिल से शुक्रिया। उनहोंने कहा कि यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो तो लोग ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति को मौक़ा देना चाहते हैं।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सह मीडिया समन्वयक नवनीत झा, वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र चौधरी, सुयश ज्योति, सतीश कुमार, मुकेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

जेईई मेन्स के का रिज़ल्ट आज जारी, स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम देखें

जीयर निवासी रजनीश सिंह की हत्या पर बिहार जन जन पार्टी अध्यक्षा बिफरी,न्याय के लिए समाज से आगे आने की अपील

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर अभी फैसला नहीं

Nationalist Bharat Bureau

द्रोपदी मुर्मू बनीं भारत की नई राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गाँधी ने कहा,सरकार जारी करे आपातकाल राशनकार्ड

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025’: खेल, संस्कृति और नवाचार से सशक्त होंगे देश के युवा

Nationalist Bharat Bureau

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

Leave a Comment