Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से पदयात्रा कर जुड़ा पूरा बिहार

पटना:कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 7 सितम्बर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने किया। 8 सितम्बर को इस यात्रा से पूरे भारत में कांग्रेसजन जुड़े। इसी क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के निर्देश पर आज राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं सामाजिक संस्थाओं में भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में स्थानीय कांग्रेसजनों एवं कार्यकार्तओं द्वारा पदयात्रा निकाली गयी ।

आज पटना महानगर कांग्रेस के द्वारा देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद की समाधि से पदयात्रा आरंभ कर गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति के पास जाकर सम्पन्न हुआ। इस पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा देश को बांटने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे। भाजपा ने पूरे देश में डर और नफरत का माहौल बनाया, नफरत की राजनीति में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने अपने पिता को खोया। हम भारत जोड़ो अभियान के माध्यम से देश को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सिर्फ सलामी देने से काम नहीं चलेगा बल्कि हमें केसरिया रंग में छिपे देश के आदर्शो और मूल्यों की रक्षा भी करनी होगी।

पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि पटना महानगर अंतर्गत सभी 75 वार्डो में आगामी 5 महीनों तक हर घर पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा का एकता, अखंडता,सदभाव, भाईचारा का संदेश हर जाति एवं हर धर्म के बीच संदेश पहुंचाने का अभियान चलाया जायेगा। पटना जिले में भाजपा पिछले तीस सालों में जिस प्रकार से धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने का काम किया है उसी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जोड़ने का काम कांग्रेसजन करेंगे। इस पूरी यात्रा के दौरान पटना के लोगों को एकजुट करेंगे ताकि देश को मजबूत बनाया जा सके।

पटना महानगर जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मेहता ने कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गयी है इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो देश गृह युद्ध के तरफ जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विभिन्न वार्डो से गुजरते हुए लाखों नये लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के खिलाफ एक अभियान है जिसमें हर धर्म और समुदाय के लोगों को जुड़ना चाहिये।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, पूर्व विधायक मुन्ना शाही, लाल बाबू लाल, ज्ञान रंजन, संजीव कुमार कर्मवीर, चुन्नू सिंह, मृणाल अनामय, सिद्धार्थ क्षत्रिय, महिला नेत्री श्रीमती उर्मिला सिंह नीलू , राजीव कुमार मेहता, सिसिल साह, विमलेश तिवारी, राजेन्द्र चैधरी, उदय शंकर पटेल, मंटू कुमार, अशोक यादव, राजेश यादव, जयकिशन, गौरव राय, जगजीत सिंह, प्रकाश गुप्ता, सुदय शर्मा, मनीष गौतम, प्रदुम्न यादव, रंधीर यादव, कमलेश, निशांत करपटेय सहित पटना महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री बोले,जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

गल थेथरही कर रहे हैं नीतीश कुमार:जायसवाल

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर साइबर पुलिस ने उजागर किया इंटरनेशनल जाल

एक आधार कार्ड पर मिलेंगे 9 सिम कार्ड,ज्यादा लिया तो लगेगा भारी जुर्माना

Leave a Comment