Nationalist Bharat
Other

एनजीओ हेल्पलाइन एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ

पटना : नई शिक्षा नीति–2020 के तहत युवाओं को वास्तविक अनुभव, डिजिटल स्किल, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए एनजीओ हेल्पलाइन ( सूचना – शक्ति ) और प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज में पहले इंटर्नशिप बैच का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर परअरविंद महिला कॉलेज , पटना की 68 छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डिजिटल स्किल्स, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों, मीडिया कार्यप्रणाली तथा आधुनिक तकनीकी कौशलों से संबंधित गहन प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युक्त प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम जी ने कहा कि “नई शिक्षा नीति युवाओं को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती है। आज की छात्राएँ भविष्य की नेतृत्वकर्ता हैं। उन्हें सही दिशा, सही प्रशिक्षण और मजबूत मार्गदर्शन देना हमारा दायित्व है।”इस अवसर पर वरिष्ठ समाजशास्त्री और गरीबी अर्थशास्त्री सीए संजय कुमार झा ने कहा कि “युवाओं को आगे बढ़ने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सकारात्मक वातावरण की आवश्यकता होती है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम छात्राओं को वास्तविक कार्य संस्कृति का अनुभव देगा और उनके करियर को मजबूत आधार प्रदान करेगा।

”इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ , नई शिक्षा नीति 2020 आधारित प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप , तकनीकी एवं डिजिटल लीडरशिप प्रशिक्षण , व्यक्तित्व विकास एवं आत्मनिर्भरता कार्यशाला , मीडिया एवं सामाजिक नेतृत्व से संबंधित सत्र भविष्य की योजनाएँ के बारे में प्रेम कुमार जी ने कहा कि इस शृंखला के तहत विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं के लिए नए बैच लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।इस अवसर पर एनजीओ हेल्पलाइन की कार्यक्रम समन्वयक प्रबोध कुमार तिवारी , परियोजना समन्वयक अनवरा अली , प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार झा , मुख्य प्रबंधक सोनू कुमार पटेल , मीडिया प्रभारी क्वीन रंजन, जनसंपर्क समन्वयक अमृत राज आदि उपस्थित थे !

महिला दिवस पर पारस एचएमआरआई ने लांच किया विशेष पैकेज

पटना निगम चुनाव के मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी?

“भारत बहुत हद तक श्रीलंका के समान है”:राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था पर रेखांकन साझा किया

जानें बिना सूरज की किरणों के कैसे जीते है मनी प्लांट

Nationalist Bharat Bureau

करिश्मा का अब भी कायम है वो ही करिश्मा देखे तस्वीरें

A Trip to Italy in 2025: A Journey Through Time, Culture, and Cuisine

Nationalist Bharat Bureau

नीट यूजी 2023(NEET UG 2023) का रिजल्ट जारी, उत्तर प्रदेश टॉप पर

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा, 20 नवंबर को ले सकते हैं दसवीं बार शपथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment