Nationalist Bharat
crime

नॉएडा : मेट्रो के सामने कूदकर किशोर छात्र ने दी अपनी जान

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 16 साल के दसवीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मेट्रो के सामने छात्र के कूदने की यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में हुई है। घटना में घायल किशोर को इलाज के लिए सबसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, मगर अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना में मृत छात्र की पहचान 16 वर्षीय लक्ष्य के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इटावा जिले का रहने वाला था और वर्तमान में नॉएडा के सेक्टर-36 में रह रहा था।

मृतक छात्र के एक दोस्त ने पुलिस को जांच के दौरान बताया कि घटना के कुछ देर पहले लक्ष्य ने उसके पास कॉल की थी। लेकिन जब मृतक छात्र का दोस्त घटनास्थल पर पहुंचा तो वह वहां गंभीर रूप से घायल पड़ा था। इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मृतक किशोर के परिवार वालों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस द्वारा  घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। लक्ष्य कक्षा दसवीं का छात्र था। इसलिए पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्र के मेट्रो के सामने कूदने की घटना के बाद करीब 20 ये 30 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही। मेट्रो ट्रैक से बॉडी हटाने और तकनीकी जांच के बाद ही मेट्रो को दुबारा चलाया गया।

RGI एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स को बम धमकी, सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

4 करोड़ लीटर शराब जब्त, 11 लाख अरेस्ट

Nationalist Bharat Bureau

सीवान में दरौंदा थाना के ASI की निर्मम हत्या, खेत से शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

शीशम कटान परमिट पर घूस लेते रेंजर और वन दरोगा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

समस्तीपुर में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या

Nationalist Bharat Bureau

MP- राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय के दो गुटों में विवाद, पुलिस में FIR दर्ज

cradmin

सीवान में दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

Nationalist Bharat Bureau