Nationalist Bharat
राजनीति

सिंचाई विभाग के मौसमी- दैनिक-वेतनभोगी कर्मचारियों का विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन

पटना:सिंचाई विभाग के मौसमी- दैनिक-वेतनभोगी कर्मचारियों ने आज सालों भर काम देने एवं अपनी सेवा के नियमितीकरण समेत अन्य पन्द्रह सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु बिहार विधानसभा के समक्ष धरना दिया । सत्र के दौरान विधान सभा के समक्ष यह दो दिवसीय धरना सह प्रदर्शन कार्यक्रम किया,जो कल तक चलेगा । आज पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से आए हजारों मौसमी कर्मियों ने अपराह्न 12 बजे से महासंघ(गोप गुट) के राज्याध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा,यूनियन के राज्याध्यक्ष जयराम सिंह, प्रधान सलाहकार सत्येन्द्र कुमार,राज्य उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, चितरंजन पांडेय,संगठन सचिव अर्जुन कुमार सिंह,देवगीर यादव,पुरुषोत्तम द्विवेदी,इत्यादि नेतृत्व में गेट पब्लिक लाइब्रेरी से एक विशाल जुलूस निकाला जो गर्दनीबाग आकर धरना में तब्दील हो गया । यहां धरना स्थल पर संघ के राज्याध्यक्ष जयराम सिंह की अध्यक्षता में एक विशाल सभा शुरू हुई जिसका संचालन संघ के प्रधान सलाहकार सत्येन्द्र कुमार ने किया ।इस सभा को बतौर मुख्य अतिथि भाकपा(माले) विधायक संदीप सौरभ ने संबोधित करते हुए कहा कि मौसमी कर्मी यदि अपने हक के लिए सड़क पर संघर्ष करते हैं तो हम भाकपा(माले) के भी सभी 11 विधायक सदन के अंदर आपके हकों की आवाज बुलंद करेंगे ! उन्होंने कहा कि मौसमी कर्मियों की सभी मांगें जायज हैं जिन्हें नीतीश कुमार की यह गरीब विरोधी सरकार उनकी मांगों को अनसुनी कर रही है ।


इस सभा में उपस्थित मौसमी कर्मियों को संबोधित करते हुए महासंघ(गोप गुट) के राज्य सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद ने कहा कि मौसमी कर्मियों को सालों भर काम पाना उनका वाजिब अधिकार है जिसे वे हासिल कर के रहेंगे । इस सभा को संबोधित करते हुए महासंघ(गोप गुट) महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा ने कहा कि महासंघ(गोप गुट) मौसमी कर्मियों की मांगों को हासिल करने के संघर्षों के साथ तब तक चट्टान की तरह खड़े रहेंगे जब तक इनकी सारी मांगें पूरी न हो जाए । इन धरनार्थियों को संबोधित करते हुए महासंघ (गोप गुट) के राज्याध्यक्ष सह सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के महासचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि जो मौसमी कर्मी अपना खून जलाकर और पसीना बहाकर नहरों के अन्तिम छोर तक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाते हैं उनकी इस तरह से भयंकर उपेक्षा एवं शोषण- दमन- उत्पीड़न बर्दाश्त से बाहर है जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा l इनके अलावा इस सभा को महासंघ गोप गुट के कोषाध्यक्ष नितेश आनंद, मौसमी कर्मचारी यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार,चितरंजन कुमार,अर्जुन कुमार सिंह,विजय कुमार, देवगीर यादव,पुरुषोत्तम द्विवेदी,रामइशरेश सिंह,इत्यादि दर्जनों वक्ताओं ने भी संबोधित किया । खबर लिखे जाने तक धरनार्थियों से वार्ता के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई भी संदेश नहीं आया सिर्फ मांग पत्र लेने के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट आये और ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को देने की बात कहा गया l धरनार्थियों का धरना कल भी जारी रहेगा । इस धरना कार्यक्रम में पटना, सिवान, गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी,बेतिया,औरंगाबाद,अरवल, रोहतास,कैमूर,गया, जहानाबाद,सहरसा,पूर्णियां,कटिहार,सुपौल,मधेपुरा,इत्यादि जिलों से आए हजारों मौसमी कर्मी शामिल हैं ।

इस सभा में एक प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले निकट भविष्य में सेवा के नियमितीकरण के अलावा अपनी तात्कालिक मांगों में शामिल अन्य विभिन्न मांगों ; जैसे-सेवा के नियमितीकरण होने तक सभी मौसमी कर्मियों को सालों भर काम की गारंटी करने, स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा मौसमी कर्मियों के खिलाफ किए जा रहे शोषण-दमन-उत्पीड़न बंद करने,सभी मौसमी कर्मियों को विभाग के स्तर से पहचान-पत्र निर्गत करने, उन्हे वर्दी,टॉर्च, सिटी,साइकिल,छाता एवं कार्य से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराने,स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा मौसमी कर्मियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार बंद कराने,उनके खाते में राशि भेजकर तथा बाद में उन्हें धमकाकर नाजायज ढंग से राशि वसूल लेने, सादा मास्टर रॉल पर दस्तखत करवाकर पारिश्रमिक में से गोलमाल कर लेने की प्रवृतियों पर रोक लगाने,इत्यादि 15-सूत्री मांगों की पूर्ति होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा ।

बिहार चुनाव 2025: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लखीसराय से शुरू किया भाजपा का चुनावी शंखनाद, महिलाओं और युवाओं पर रहेगा फोकस

डबल इंजन की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में किया सशक्त : माणिक साहा

कांग्रेस ने बिहार में 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– आप हमारे बॉस हैं

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025:कांग्रेस नहीं,अरविंद केजरीवाल की नीति पर तेजस्वी यादव

इदारा शरिया ने “वक़्फ़ बचाओ, संविधान बचाओ” कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी,इमारत शरिया पर धोखे और सौदेबाजी का आरोप

क्या जदयू को मिलेगा नया अध्यक्ष,मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज,आज दिल्ली में…

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

शिवसेना की बगावत,उद्धव ठाकरे और राजनीति, कठिन है डगर पनघट की

Leave a Comment