Nationalist Bharat
राजनीति

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा का संकल्प: भाजयुमो बिहार का जत्था वाराणसी के लिए रवाना

PATNA:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की अटूट सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रेरणादायी यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि “कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा के संकल्प” की यात्रा है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी को अपनी कर्मभूमि बनाकर काशी को विश्व पटल पर नई पहचान दी, और वडनगर उनकी जन्मभूमि है जहाँ से उनके संस्कारों की यात्रा शुरू हुई। इन्हीं दो पवित्र भूमियों को जोड़ते हुए युवा शक्ति सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संदेश को लेकर निकलेगी।

भाजयुमो बिहार के सभी 52 संगठनात्मक जिलों से चयनित ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं का जत्था आज दिनांक 15 सितंबर को पटना जंक्शन से ट्रेन संख्या 15126 पटना-काशी जन शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। वाराणसी में विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाने के संकल्प के साथ यह दल 17 सितंबर से अपनी बाइक यात्रा प्रारंभ करेगा, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान होते हुए गुजरात के वडनगर में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वाराणसी से वडनगर जाने वाले सेवा यात्री जल लेकर हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यह जल यात्रा के दोनों सिरों को आस्था और सांस्कृतिक विरासत की एक कड़ी में जोड़ने का प्रतीक बनेगा।अपराह्न 4:30 बजे पटना जंक्शन पर आयोजित भव्य रवानगी समारोह में भाजपा एवं भाजयुमो बिहार के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा – “प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के रूप में देखा जा सकता है। सामान्य कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा में जनसेवा हमेशा केंद्र में रही है। यह यात्रा बिहार के युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री जी को उनके 25 वर्ष के सेवाकाल के लिए कृतज्ञता और उनके विकसित भारत 2047 के संकल्प के प्रति युवा मोर्चा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

इस अवसर पर बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, प्रदेश मंत्री कुमार राघवेंद्र, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, कुलभूषण, मुकेश यादव, अंकेश सक्सेना, आनंद शेखर, राहुल देव, अनिकेत झा, रामराज यादव, शिवम् सिंह, अभिषेक कुमार, राजन कुमार, गौतम यादव, वरुण राज सिंह, वरुण सिंह, मनीष चौहान, निलेश रंजन, पीयूष प्रियदर्शी, ऋषभ नारायण, शुभम मिश्रा, वंदना भगत, रंजू प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

पूर्व मंत्री विजय कृष्ण से मुलाकात की तस्वीर पर सियासी तकरार, बेटी रानी कुमारी ने नीरज कुमार पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से दिखी संगठन की मजबूती

Nationalist Bharat Bureau

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

टीकाकरण अभियान को गति देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी जदयू: आरसीपी सिंह

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

शेखपुरा में RJD को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष JDU में शामिल — दो विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं!

मोo फैयाज आलम को बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव चुने जाने पर हार्दिक बधाई : एहतेशाम रहमानी

खिलाड़िनों का यौन शोषणः दिल्ली ऊंचा सुनती है

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment