Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त करेंगे।

 

पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप प्रज्वलित करेंगे। वहीं, दरभंगा स्टेडियम में शाम सात बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करेंगे। दरभंगा के राज मैदान परिषद में भी सांसद गोपालजी ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दीप प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रहेगी।

 

बेगूसराय के सिमरिया घाट पर शाम सात बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दीप प्रज्वलित करेंगे। पटना के मरीन ड्राइव पर बिहार सरकार के मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार, कच्ची तलाब में विधायक संजीव चौरसिया तथा कंकड़बाग मेट्रो स्टेशन पर सांसद रविशंकर प्रसाद एवं विधायक संजय गुप्ता कार्यक्रम में शामिल होकर दीप प्रज्वलित करेंगे।

 

पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर में शाम छह बजे विधायक रत्नेश कुशवाहा द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, मंदिरी नाला के समीप भाजपा युवा मोर्चा, बिहार की ओर से शाम सात बजे दीप प्रज्वलित किया जाएगा।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को पार्टी सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मना रही है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम इसी भाव का प्रतीक है, जिसमें कार्यकर्ता और आमजन प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करेंगे।

 

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा को संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए बिहार में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी है।

हक़मारी और सरकारी उपेक्षा से परेशान आशाओं का दो दिवसीय महाधरना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग से हिल सकता है विपक्ष का वोटबैंक, पहली लिस्ट में कोइरी-कुर्मी को 40% टिकट, सवर्णों को 23%

द्रोपदी मुर्मू:क्लर्क से राष्ट्रपति बनने का सफर

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

ससुर केंद्रीय मंत्री, पति बिहार सरकार के मंत्री, अब दीपा मांझी बनीं MLA

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में अब वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाएगी : केजरीवाल

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

बुनकरों के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर सेमिनार 11 जनवरी को

हरियाणा: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के सांसदों व विधायकों से की समर्थन की अपील

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment