Nationalist Bharat
राजनीति

जमुई घटना के विरोध में राजद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन ,इस्तीफे की मांग

पटना:जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने पटना में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पर उनका पुतला दहन किया।

राजद प्रदेश कार्यालय से शुरू हुआ प्रदर्शन वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर-बैनर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। महिलाओं ने जमुई घटना के पीड़ितों को न्याय देने और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

राजद नेता एजाज अहमद ने कहा कि जमुई की घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में कहा था कि महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना होने पर वे अगले दिन इस्तीफा दे देंगे। राजद नेताओं ने इसी बयान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से अपने कथन पर अमल करने की मांग की।

प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ. सुनील सिंह, मुन्नी रजक, रेखा पासवान, अनीता भारती, आभा लता, मधु मंजरी, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, महताब आलम, प्रो. रामानुज प्रसाद, डॉ. अनवर आलम सहित बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं।

वक्ताओं ने सरकार में शामिल कुछ नेताओं और मंत्रियों के बयानों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में संवेदनशील और जिम्मेदार बयान दिए जाने चाहिए। राजद नेताओं ने ऐसे बयानों के लिए संबंधित लोगों से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग की।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, दो दिवसीय समीक्षा बैठक में तय हुई रणनीति

मजदूरों – गरीबों की वोटबंदी के खिलाफ चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

cradmin

AIMIM का ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस’: बिहार की सियासत में नया मोर्चा, अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक पर बड़ी रणनीति

मध्यप्रदेश: BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा, इस रणनीति से करेगी काम

cradmin

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics:ललन सिंह के बयान से बिहार की राजनीति में उबाल

Nationalist Bharat Bureau

भ्रष्टाचार के खिलाफ दस साल से संघर्ष कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने अब जनहित में बड़ी लड़ाई का ऐलान किया

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा महाराष्ट्र का सियासी पेंच सुलझा पाने में असमर्थ!उलझन बरक़रार

स्टेशन की भीड़ कम करने का रेलवे का डिजिटल प्लान, जनरल टिकट पर 14 जुलाई तक छूट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment