Nationalist Bharat
राजनीति

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पटना:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को बिहार मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने कहा कि मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मां सीता के नाम पर महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हमारी सांस्कृतिक विरासत, नारी सम्मान और बेटियों की उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि मां सीता त्याग, मर्यादा, धैर्य और नारी शक्ति की प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर स्थापित होने वाला यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा, शोध और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। संजय सरावगी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय बिहार की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मां सीता महिला विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, ज्ञान और आत्मनिर्भरता का सशक्त केंद्र बनेगा।मां सीता महिला विश्वविद्यालय की विशेषता होगी कि इस विश्वविद्यालय में प्रधान अध्यापक सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी महिलाएं होंगी।उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं बिहार सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ससुर केंद्रीय मंत्री, पति बिहार सरकार के मंत्री, अब दीपा मांझी बनीं MLA

Nationalist Bharat Bureau

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना काल का पारिश्रमिक भुगतान नही होना अक्षम्य अपराध:शशि यादव

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में भाजपा नए प्रयोग की तैयारी में, डॉक्टर वरुण कुमार की इंट्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

शिवपाल बन सकते है सपा के महासचिव, बेटे आदित्य को भी मिल सकती है महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी

cradmin

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

लोकसभा 2024 : बसपा का फोकस अपने काडर वोटों के साथ, पसमांदा और अति पिछडो पर

cradmin

कान पकड़कर कराएंगे जातिगत जनगणना:लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment