Nationalist Bharat
राजनीति

शिवपाल बन सकते है सपा के महासचिव, बेटे आदित्य को भी मिल सकती है महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी

चाचा शिवपाल के घर पहुंचे समाजवादी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंत्रणा के बाद ऐसी खबरे आ रही है की शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के महासचिव बनाए जा सकते है। साथ ही साथ उनके पुत्र आदित्य यादव को भी पार्टी में एक मत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। शिवपाल को यह जिम्मेदारी राज्य में सत्तारूण भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आंदोलन को तेज करने के लिए दी जाएगी। इसके आलावा दोनों नेताओ की राज्य में अति पिछड़ों और दलितों को साथ लेकर पार्टी  के विस्तार पर भी एकराय बनी।

गौरतलब है की मैनपुरी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी का आपस में विलय हो गया है। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सपा प्रमुख शाम को राजधानी लखनऊ में शिवपाल के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बची करीब 45 मिनट सियासी मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों के अनुसार शिवपाल और आदित्य के अलावा कठिन समय में उनका साथ देने वाले नेताओं को भी पार्टी में शामिल करने में सहमति बनी है। इसी वजह से इस बार सपा की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। सपा के थिंक टैंक का सोचना है की शिवपाल के नेतृत्व में पार्टी जिलेवार आंदोलन शुरू कर सकती है। पार्टी आने वाले निकाय चुनाव और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्तिथि दर्ज कराना चाहती है और उसके लिए शिवपाल सामने आना बहुत जरूरी है। वैसे भी पिछले दिनों शिवपाल कह ही चुके हैं की अखिलेश उनके भतीजे हैं और वे पूरे देश के नेता हैं।

भाजपा की राजनीति करने वालों को मुख्यमंत्री जी ने धक्का देकर बेपर्दा कर दिया:एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर की फरीयाद, ‘कल लखनऊ आ रही हूं, दो दिन इंतजार करूंगी, मिल लो ना!

Nationalist Bharat Bureau

12 राज्यों में SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

सैकड़ों युवा नेताओं ने थामा आप का हाथ

Nationalist Bharat Bureau

गोवा में गड्ढों की रिपोर्ट कर सकेंगे, नितिन गडकरी जनता के लिए लॉन्च करेंगे ऐप

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

बात को समझने की जरूरत

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा अब नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी