Nationalist Bharat
राजनीति

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पटना। जन सुराज पार्टी की संघर्ष वाहिनी द्वारा बुधवार को पटना के कारगिल चौक पर जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जमुई की घटना ने बिहार को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। बिहार एक बार फिर से कलंकित हुआ है। जब से बिहार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और बेटियों पर हमले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि रात 12 बजे भी कोई बेटी अगर घर से बाहर निकलती है और उसके साथ कोई घटना घटती है तो अगली सुबह इस्तीफा दे देंगे। जमुई की घटना तीन दिन पहले घटी है। आखिर सीएम इस्तीफा कब दे रहे हैं?उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ सीएम कहते हैं कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ JDU, जो उनके साथ गठबंधन में है, उसके नेता कहते हैं कि इस तरह की छिटपुट घटनाएं घट रही हैं। जब से नीतीश कुमार सीएम पद से हटे हैं, तब से बजरंग दल और तमाम लोग बच्ची क्या पहनेगी, क्या खाएगी और कहां घूमने जाएगी, उसकी स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने लगे हैं। सरकार के मंत्री मोरल पुलिसिंग की बात कर रहे हैं। यानी नैतिकता के आधार पर कोई भी आपके साथ मारपीट कर सकता है। कोई भी आपको रोक सकता है। बिहार का हालात बदतर हो गया है। जिन लोगों ने बच्ची के साथ इस तरह का घिनौना काम किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है।

ललन यादव ने कहा कि जमुई की घटना ने एक बार फिर बिहार को शर्मसार कर दिया है। रेप और मर्डर की श्रृंखला में एक और घटना जुड़ गई है। सम्राट चौधरी जब से सत्ता में आए हैं, विधि-व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। सम्राट चौधरी के पास गृह मंत्रालय भी है। अगर वह इस तरह की घटनाएं नहीं रोक पा रहे हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।जन सुराज की नेत्री पद्मा ओझा ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि आज युवाओं को रील बनाने की आदत हो गई है, लेकिन अगर आज ये रील नहीं बनाते तो पकड़े नहीं जाते। मतलब रील बना लिए इसलिए पकड़े गए हैं, तो सीएम कहीं न कहीं अपनी नाकामी को बता रहे हैं। क्योंकि वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। क्यों? यह वीडियो वायरल हो गया, तो पुलिस तंत्र को एक्टिव होना पड़ा। इस दौरान मौके पर जन सुराज की नेत्री सोनाली आनंद, प्रवक्ता दीपक कुमार, संघर्ष वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज लीडरशिप कॉन्फ़्रेन्स की कामयाबी पर अशफाक रहमान और अवैस अंबर ने बिहार के मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा नीतीश कुमार के साथ भी शिंदे वाला हाल करेगी :मीसा भारती

पटना में पसमांदा मिलन समारोह: भाजपा का समावेश और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

‘कॉफी पीने के शौकीन थे डॉ. मनमोहन सिंह’

Nationalist Bharat Bureau

मेरे विश्वास के दो सौ अठ्ठाईस टुकड़े

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण के काट की जरूरत

रुन्नीसैदपुर विधानसभा:”विधायक” तो कई बने “नेता” कोई ना बन सका

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार की असफल नीति का नतीजा, जल्द हो शांति बहाली: इरशाद अली आजाद

Leave a Comment