पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता एवं सीतामढ़ी जिला के पूर्व अध्यक्ष मो. शफीक खान के इंतकाल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है।
राजद नेता एजाज अहमद ने कहा कि मो. शफीक खान के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वह कर्मठ, ईमानदार और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नेता थे। उन्होंने पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित और अनुभवी नेता को खो दिया है।उन्होंने बताया कि मो. शफीक खान के इंतकाल की खबर मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में एजाज अहमद, मधु मंजरी, मदन शर्मा, ई. अशोक यादव, हरेंद्र कुशवाहा, डॉ. कुमार राहुल सिंह, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर, राजेश यादव, जेम्स कुमार यादव, गणेश कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती, मनीषा प्रजापति, राम तपस्या राय, राजेश सक्सेना, अफरोज आलम, रणवीर यादव और चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, मंगनी लाल मंडल, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. रामचंद्र पूर्वे, अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, प्रो. मनोज कुमार झा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, शिवचंद्र राम, रणविजय साहू, कारी मो. शोहैब, एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।नेताओं ने दिवंगत मो. शफीक खान के परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने और मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने की दुआ की।

