Nationalist Bharat
विविध

बेटी की तरह किया काम करने वाली का कन्यादान

पटना:राजधानी के सुनील सिंह ने घर में काम करने वाली नौकरानी को बेटी बनाकर न सिर्फ धूमधाम से शादी की बल्कि खुद कन्यादान भी किया। आज के समय में जब घर में काम करने वाली लड़कियों के साथ शोषण की खबरें आती है। वैसे माहौल में सुनील सिंह के इस काम की प्रशंसा सभी कर रहे हैं। रेलवे के इंजीनियर से सेवानिवृत्त सुनील सिंह बताते हैं कि गुड़िया छह साल की उम्र से उनके घर में रहती थी। वह अपनी मां के साथ आती थी। गुड़िया से उनकी पत्नी को ऐसा लगाव हुआ कि बच्ची को बेटी बनाकर पालने लगे। जबकि उनकी खुद एक बेटी थी। गुड़िया को पढ़ाने-लिखाने के साथ खुलकर जीने की आजादी दी। अब गुड़िया 20 साल की हो गई तो पिता का दायित्व भी बखूबी निभाया। बेटी की शादी के लिए अच्छे घर के लड़के की तलाश की और शादी की पूरी तैयारी खुद की।

 

 

सुनील सिंह बताते हैं कि उन्होंने कभी भी पराई समझकर पाला ही नहीं। बेटी की तरह घर में रह रही थी। गुड़िया भी बेटी की तरह माता-पिता का मान-सम्मान करती थी। उन्होंने बेटी की शादी के लिए किदवईपुरी स्थित घर को दुल्हन की तरह सजाया। गुड़िया बताती है कि उसके पिता ने कभी बेटी की तरह परवरिश नहीं किया। अगर घर में सुनील सिंह जैसे पिता हो जाए, तो किसी भी बेटी को रोना नहीं पड़ेगा।

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

दुनिया में चौथे नंबर का अमीर अडानी समूह, देश के बैंकों का एक बड़ा कर्जदार भी है

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

पेटीएम को खरीद रहे हैं अडानी,कंपनी ने बताई सच्चाई

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

महान कवि, लेखक और गीतकार गुलजार से विक्की कौशल की मुलाकात

खाए पिए,अघाये लोगों का भूकंप कैसा होता है

रिसोर्ट में विवाह क्या नई सामाजिक बीमारी है

Nationalist Bharat Bureau

Free में मिल सकता है VIP नंबर, ये टेलीकॉम कंपनी दे रही है Free में VIP नंबर, ये है तरीका

Leave a Comment