Nationalist Bharat
राजनीति

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

 

आम आदमी पार्टी बिहार के नेता राम कृष्ण रमन और नियाज़ अहमद ने कहा कि लॉकडाउन से लोगों का व्यापार ठप पड़ा था और इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। अतः बिहार सरकार को लाॅकडाॅउन अवधि के तीन महीने का बिल माफ कर देना चाहिए

पटना:आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता राम कृष्ण रमन ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बिहार सरकार से लाॅकडाॅउन कि अवधि के तीन महीने कि बिजली बिल माफ करने का मांग कि है। जिला प्रवक्ता ने कहा कि लॉकडाउन से लोगों का व्यापार ठप पड़ा था और इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। अतः बिहार सरकार को लाॅकडाॅउन अवधि के तीन महीने का बिल माफ कर देना चाहिए।वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार की बिजली कंपनियों को बेलआउट पैकेज दिया है, जिसका सीधा लाभ बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए तथा बिहार के सभी बिजली उपभोक्ताओं का तीन महीने का बिजली बिल माफ होना चाहिए।उन्होंने पूर्णियाँ के सभी सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने तीन महीने का बिजली बिल माफ कराने के लिए अभियान छेड़ रखा है तथा विधुत अधीक्षण अभियंता (पूर्णियाँ) के समाजिक एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कि घटनाओं की भी निंदा की।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन माहीनों से पूरा बिहार कोरोना महामारी से जूझ रहा है, लोगों के रोजगार छिन गए हैं, रोजी-रोटी के सारे साधन ठप पड़ गए हैं, हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और यही नहीं लाखों की संख्या में लोगों को भुखमरी का शिकार होना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रदेश की सरकार कोई सुध नहीं ले रही है और राज्य की जनता में त्राहीमाम है ।नियाज अहमद ने कहा कि कोरोना के कारण छोटे उद्योग और फैक्ट्रियां बंद पड़े हैं, निर्माण गतिविधि लगभग ठप हैं। गरीब किसान और निम्मन मध्यम वर्ग के लोगों कि आय का जरिया बंद हो गया है, ऐसे में वे लोग बिजली बिल का भुगतान कहां से करेंगे?संकट के इस घड़ी में, बिजली बिल की करंट से बिहार की जनता को बचांए और मानवता के आधार पर राज्य भर में चल रहे जितने भी बिजली आधारित उद्योग हैं, कॉमर्सियल बिल्डिंग है उनके 23मार्च से 31जुलाई तक का मीटर रेंट सहित बिजली बिल को राज्य सरकार माफ करे।अन्यथा आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बिजली बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी।

उज्जैन एमपी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “सुजलाम्” को संबोधित किया।

Nationalist Bharat Bureau

फेशियल रिकग्निशन से रुकेगी फर्जी वोटिंग पंचायत चुनाव में हाईटेक बिहार

Nationalist Bharat Bureau

Brij Bhushan Singh WFI: पतंजलि पर सवाल उठाने वाले बृजभूषण सिंह की मुश्किल आसान नहीं दिखाई देती

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

भैंस चराने वाले लड़के का राजनीति में आना और फिर उसका लालू बन जाना कोई मामूली किस्सा नहीं

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

शिवपाल बन सकते है सपा के महासचिव, बेटे आदित्य को भी मिल सकती है महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी

cradmin

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

Nationalist Bharat Bureau

भाजपामुक्त भारत और संघमुक्त सरकार

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment