Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वाँ जन्मदिन मनाया गया

पटना:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के बोर्ड रूम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वाँ जन्मदिन धुमधाम से प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 35 पौंड का केक काटकर जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर नेताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हैप्पी बर्थडे कहकर स्वागत किया एवं उनके दीघार्यु होने की कामना की। इस अवसर पर राज्य कार्यालय के प्रांगण मे वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॅ0 सुनिल कुमार सिंह, विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मो0 कामरान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण कुमार यादव, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, प्रदेश महासचिव मो0 फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, प्रमोद कुमार राम, भाई अरूण कुमार, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, संजय यादव, राजेश पाल, नन्दू यादव, प्रदीप मेहता, जेम्स कुमार यादव, सरदार रंजीत सिंह, गणेश यादव, अफरोज आलम, ओमप्रकाश चैटाला, पंकज यादव, विनोद यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, अनवर आलम, सलाउदीन मंसुरी, कुंदन यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को केक और मिठाईयां देकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।


राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी पार्टी और कार्यकर्ताओं के ही नहीं बल्कि बिहार के आशा के केन्द्र हैं। बिहार की जनता इनको रोजगार और विकास के प्रतीक के रूप में देखता है और सभी की यह कामना है कि आने वाले वर्ष में ये बिहार के युवाओं, किसानों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों और आमजनों के लिए जो संकल्प लिये हैं उसको पूरा करने में बिहार की जनता सहभागी बनेगी। सत्ता में रहते हुए इन्होंने आमजन के हित में सुनवाई कर उनके लिए कार्रवाई भी की। समाजवाद के युवा नेतृत्वकर्ता की भूमिका में इन्हें लोग सकारात्मक राजनीति और विकास की सोच वाला समाजवाद की भूमिका का नायक मानता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी ने कहा कि तेजस्वी जी के जन्मदिन पर नफरत के खिलाफ हमें इस बात का संकल्प लेना है कि बिहार में दंगाई और उन्मादी के लिए कोई जगह नहीं है। और हमेशा बिहार के लोगों के हितों में जो कार्य किया है उसके कारण नफरत वाले लोग बेचैनी में हैं क्योंकि तेजस्वी की पहचान नौकरी देने वाले नेता के रूप में रही है।

होमगार्ड अभ्यर्थियों का (Home Guard candidates) राजद ऑफिस के बाहर हंगामा,जाने क्यों

Nationalist Bharat Bureau

सोफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चकिया (पूर्वी चंपारण) का वार्षिक प्रोग्राम आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस का प्रर्दशन

नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं?

Nationalist Bharat Bureau

क़ुबूल हुई रोहिणी आचार्या की दुआ,लालू यादव को मिली ज़मानत

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर से मिले सच्चिदानंद राय

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment