Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली: आज करेंगे पीएम मोदी रोड शो, इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक जाम

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने वाला है। इस रोड शो की वजह से कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहेगा। कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में उन सड़कों की सूची जारी की गई है, जिन पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक रहेगा।

ये रास्तो पर न जाए 

16 जनवरी को यानि आज प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस के पहले एक रोड शो का आयोजन किया गया है। यह रोड शो पटेल चौक से संसद मार्ग जयसिंह रोड जंक्शन तक होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे। रोड शो दोपहर करीब तीन बजे शुरू होगा।

ये सड़कें बंद रहेंगी- जनपथ से संसद मार्ग, रेल भवन से संसद मार्ग, जंतर-मंतर रोड, बंगला साहिब लेन।

इन जंक्शनों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा – रेल भवन, गुरुद्वारा रकाब गंज, गोल डाक खाना, जंतर मंतर रोड जंक्शन, संसद मार्ग जंक्शन, केजी मार्ग जंक्शन।

यहां भारी ट्रैफिक होगा- अशोका रोड (विंडसर प्लेस से जयसिंह रोड जीपीओ तक दोनों कैरिजवे), पार्लियामेंट स्ट्रीट, टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से पार्लियामेंट स्ट्रीट), रफी मार्ग (रेल भवन से पार्लियामेंट स्ट्रीट), जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग, बंगला साहिब लेन।

ज्ञात हो कि आज दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक इन सड़कों पर यातायात बंद रहेगा।

BRABU(बिहार विश्विद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर)UG Part 3 Result 2018-21 जारी

Nationalist Bharat Bureau

एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, 4–4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

पटना में एक दिसंबर से बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

छात्रों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधि मंडल

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव 2024: जदयू कोटे से देवेश चंद्र ठाकुर की दावेदारी

Nationalist Bharat Bureau

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

मोहनिया सीट से RJD को बड़ा झटका: उम्मीदवार का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं