Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024: कैंसर को लेकर जागरूकता पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

  • देशभर के 210 प्रतिष्ठित डॉक्टरों की रही भागीदारी
  • कैंसर से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं और सुविधाओं में तकनीकी विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

पटना:कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी चिकित्सा सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से ‘बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024’ का आयोजन 16 नवंबर को ताज सिटी सेंटर, पटना में किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए 210 प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों और कैंसर रोग विशेषज्ञों ने कैंसर के निवारण और उपचार के नवीनतम तरीकों पर अपने विचार साझा किए। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, डॉ. सेंटी साजन सीओओ पारस हेल्थ, डॉ. ए.ए हई डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी, डॉ. अभिषेक आनंद एचओडी मेडिकल ओंकोलॉजी, अनिल कुमार फेसिलिटी डायरेक्टर, डॉ. शेखर केशरी हेड रेडिएशन ओंकोलॉजी एंव डॉ. ठाकुर अभैय कुमार सिंह एडिशनल डायरेक्टर सीजीएचएस ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया।

कॉन्क्लेव का नेतृत्व पारस एचएमआरआई, पटना के सीनियर कंसल्टेंट और मेडिकल ओंकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक आनंद ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल बिहार में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने बल्कि राज्य में कैंसर उपचार को एक नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. धर्मिंदर नागर-एमडी पारस हेल्थ, डॉ. संटी सजन-सीओओ पारस हेल्थ, डॉ. एए हई-डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी , डॉ. जॉन मुखोपाध्याय-डायरेक्टर अर्थोपेडिक अनिल कुमार, डॉ. अविनाश सिंह और डॉ. शेखर केसरी जैसे प्रमुख विशेषज्ञों के संरक्षण में हुआ।

इस कॉन्क्लेव में कैंसर उपचार के नवीनतम तरीकों और आधुनिक चिकित्सा प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई। साथ ही, विशेषज्ञों ने कैंसर से संबंधित तकनीकी विकास और रोगियों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर अपने सुझाव साझा किए।

इस मौके पर पारस एचएमआरआई के फैसिलिटी डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि बिहार कैंसर कॉन्क्लेव 2024 के आयोजन का उद्देश्य न केवल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है बल्कि इसके इलाज के क्षेत्र में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं को बिहार के लोगों तक पहुँचाना भी है। पारस एचएमआरआई इस दिशा में सदैव अग्रसर रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस पहल से बिहार में कैंसर के निदान और इलाज की गुणवत्ता में एक नया आयाम जुड़ेगा।

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन

स्लिप्ड डिस्क के मरीजों को सर्जरी से पहले यूनानी  इलाज कराना चाहिए: हकीम मुहम्मद शफ़ाअत करीम

Nationalist Bharat Bureau

चिरोंजी के फायदे: पेट की बीमारियों, माइग्रेन से छुटकारा पाएं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें।

cradmin

Leave a Comment