Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपप्रधानमंत्री एल.के. आडवाणी को 98वें जन्मदिन पर बधाई दी

New Delhi: भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “दूरदर्शी, विद्वान और सच्चे स्टेट्समैन” बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि “आडवाणी जी ने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की है और उनका योगदान भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पर अमिट छाप छोड़ गया है।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।” उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में एल.के. आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और संगठन निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। कराची में 8 नवंबर 1927 को जन्मे आडवाणी ने गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई। आज भी उनका जीवन समर्पण, सिद्धांत और राष्ट्रवाद की प्रेरणादायक मिसाल माना जाता है।

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

PM के दौरे से पहले मोरबी सिविल अस्पताल की रंग रोगन पर विपक्ष हमलावर,बताया इवेंटबाज़ी

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

रईस फिल्म मामले में हाई कोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान, फरहान अख्तर को दी राहत

बिहार में काँग्रेस फिर बैकफ़ुट पर,काँग्रेस की सीट पर लड़ेगी राजद

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड अनुमंडल के कंसार पंचायत में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का उद्घाटन

संविधान अपनाए जानेे की 75 वीं वर्षगांठ पर माले का संविधान बचाओ मार्च

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment