Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जनता महंगाई से त्रस्त,सरकार कान में तेल डाल कर सोई है:काँग्रेस

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार मूल्यवृद्धि के खिलाफ दीघा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में एफ.सी.आई. गोदाम दीघा में प्रदर्शन

पटना:केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार मूल्यवृद्धि के खिलाफ दीघा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में एफ.सी.आई. गोदाम दीघा में प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर दीघा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि आए दिन बढ़ रही कमर तोड़ महंगाई और लाॅक डाउन के बाद पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के मूल्यों में लगातार वृद्धि होने के कारण खाद्य पदार्थो एवं अन्य सामाग्रियों के दाम आसमान छूने लगे परन्तु केन्द्र एवं बिहार सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है, जिस कारण बिहार की 12 करोड़ जनता समेत पूरे देश के जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।इस मौके पर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन यादव ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार महंगाई को कम नहीं करती है तो यह विरोध विकराल रूप धारण करेगी ।इस अवसर पर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, नीरज कुमार, सुदय शर्मा, पंकज यादव, सौरभ सिन्हा, रोहित पासवान, सुमित सौरभ, साहिल शर्मा, समीर सेरी, सुमन, डब्लू कुमार, कुंदन कुमार, विकास, विनोद कुमार, सोनू कुमार,कुणाल कुमार, रूमा सिंह के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

जदयू की बैठक में 6 फैसले लिए गए

गुजरात में आज रैलियों का रेला, पीएम मोदी की तीन जनसभाएं, केजरीवाल और राहुल गांधी भी दिखाएंगे दम

Nationalist Bharat Bureau

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला: “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?”

नीतीश कुमार जी से मैं कभी जुदा नहीं होना चाहती थी लेकिन…

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

Nationalist Bharat Bureau

‘मुस्लिम मेनिफेस्टो’के साथ जनता में जागरूकता लाएगी बिहार मुस्लिम महापंचायत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment