Nationalist Bharat
खेल समाचार

भारोत्तोलन खेल में बिहार के रजनीश भास्कर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी 1 रेफरी बने

पटना : तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले स्थित पोंजेसलि कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, नागरकोईल में बीते वर्ष 29 दिसम्बर से इस वर्ष 7 जनवरी तक आयोजित यूथ, जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2022-23 के दौरान भारतीय भारोत्तोलन संघ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रेणी 1 अंतरराष्ट्रीय श्रेणी-2, राष्ट्रीय श्रेणी-1 एवं राष्ट्रीय श्रेणी-2 रेफरी परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर को किया गया था । 31 दिसंबर को प्रैक्टिकल परीक्षा भी आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 1 जनवरी को घोषित किया गया ।अंतरराष्ट्रीय श्रेणी-1 रेफरी परीक्षा में बिहार से एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी-2 रेफरी रजनीश भास्कर ने भाग लिया और 99% नम्बर लिखित एवं प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन दोनों में प्राप्त कर बिहार से भारोत्तोलन खेल के क्षेत्र में पहला अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी-1 रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है । रजनीश भास्कर एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी होने के साथ-साथ, बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के वर्तमान में अध्यक्ष, बिहार भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष एवं भारतीय भारोत्तोलन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं ।

 

बताते चलें कि वेटलिफ्टिंग खेल के क्षेत्र में चार प्रकार के रेफरी होते हैं, राष्ट्रीय कैटेगरी-2 रेफरी, राष्ट्रीय कैटेगरी-1 रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी-2 रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी-1 रेफरी। रजनीश भास्कर ने 2011 में राष्ट्रीय कैटेगरी-2 की परीक्षा पास की, 2015 में राष्ट्रीय कैटेगरी-1 की परीक्षा पास की, 2019 में अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी-2 की परीक्षा पास की और अब साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय कैटेगरी-1 रेफरी की परीक्षा पास की और इसके साथ ही भास्कर अब भारत देश का प्रतिनिधित्व रेफरी/ तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं ओलंपिक जैसे खेलों में भी कर पाएंगे ।

 

रजनीश भास्कर ने अपनी इस उपलब्धि के लिए सारा क्रेडिट भारोत्तोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव, द्रोणाचार्य अवॉर्डी पाल सिंह संधू, द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्राप्त महिला हनसा मनराल, वही एस सुब्रमण्यम, एन पी एस चौहान को देते हुए कहा कि यह उनके गुरु हैं जिनके ज्ञान,आशीर्वाद, सहयोग की वजह से आज वह यह मुकाम हासिल कर पाए हैंl उन्होंने बिहार भारोत्तोलन के वर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिनका सहयोग हमेशा वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले सभी बिहार के रेफरी एवं खिलाड़ियों को मिलता रहा है । अब वे राष्ट्रीय एवं अन्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप में एक दो नहीं बल्कि 6-7 मेडल प्राप्त कर रहे हैं ।

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

विराट कोहली के आउट होने के बाद गर्म हुआ मैदान का माहौल

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment