Nationalist Bharat
राजनीति

भूमिहीनों को पांच डिसमल जमीन दे सरकार: अतुल अंजान

पटना:बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन बिहार राज्य परिषद की बैठक रविवार को जनशक्ति भवन, पटना में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष राम नरेश पाण्डेय ने की जबकि संचालन रामलाला सिंह ने किया।बैठक में 02 से 05 नवम्बर 2023 तक पटना में आयोजित भारतीय खेत मजदूर यूनियन (बीकेएमयू) के 15 वें राष्ट्रीय सम्मेलन और भाकपा द्वारा आयोजित 02 नवम्बर को आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली की तैयारी की चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि सरकार सभी भूमिहीनों को पांच डिसमल जमीन दे। अगर गांव में सरकारी जमीन नहीं है तो खरीद कर दें। छह लेन सड़क निर्माण के लिए सरकार जमीन ऊंची कीमत पर खरीद सकती है तो भूमिहीनों के लिए क्यो नहीं? उन्होंने बिहार सरकार से भूमि सुधार के लिए गठित डी बंदोपाध्याय आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की।

सीपीआई राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश बजट में खेत मजदूरों के लिए कोई प्रवधान नहीं किया गया है। मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा उपेक्षा खेत मजदूरों की है। मनरेगा के बजट में भारी कटौती की गई है। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े व महिला ही खेत मजदूर हैं। यह तबका उपेक्षित हैं। मोदी सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों से खेत मजदूर तबाह हैं। मंहगाई आसमान छू रही है।गरीबों को दो जून की रोटी नहीं मिल रही है। भाकपा राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने 02 नवम्बर को पटना में भाकपा द्वारा आयोजित रैली की तैयारी में जुट जाने एवं अधिक से अधिक खेत मजदूरों को भाग लेने का आह्वान किया। 02 नवम्बर को लाल झंडे से पटना को पाट देना है।

सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, महगांई, बेरोजगारी, बिहार को सुखाग्रस्त राज्य घोषित करने, भूमिहीनों को पांच डिसमल जमीन देने के सवालों को लेकर 12, 13 और 14 सितम्बर को बिहार के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना किसी को नहीं उजाड़ा जाये। 02 नवम्बर की रैली की तैयारी को लेकर गांव गांव खेत मजदूरों की बैठक की दौर शुरू की जाये। बैठक को कार्यकारी महासचिव पुनित मुखिया, सत्येंद्र सिंह, रामाकान्त अकेला, अर्जुन राम, रामपुकार मुखिया आदि ने संबोधित किया।

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: केसीआर की विपक्षी रैली ने नीतीश कुमार की भाजपा विरोधी मोर्चा योजना को विफल कर दिया?

cradmin

भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से कांग्रेस का पतन हुआ: CM भजनलाल शर्मा

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

शहाबुदीन साहब का परिवार कभी हमसे दूर नहीं था :लालू यादव

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई, बैठक में परोसा जाएगा पीएम मोदी का पसंदीदा भोजन 

cradmin

प्रशांत किशोर बनाम राहुल गांधी

लोकतंत्र को कमजोर करने में बिकाऊ व सिद्धांत हीन कांग्रेसी विधायकों का बड़ा रोल रहा है

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के लिए ये 9 राज्य में जितना होगी बड़ी चुनौती, कई मुद्दे बनेंगे कारण 

cradmin

Leave a Comment