Nationalist Bharat
राजनीति

बीजेपी को भी लगा परिवारवाद का ‘घुन’,शिवराज की कैबिनेट विस्तार, उमा भारती के भतीजे समेत 4 नेता पुत्र और एक नेता पुत्री को जगह

नई दिल्ली:राजनीति में परिवार वाद पर चिल्लाने वाली भाजपा का चेहरा भी बेनकाब हो रहा है।हल हो में मध्य प्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार में ये पूरी तरह जग जाहिर हो गया।चुनाव से 2 महीने पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया है, लेकिन राहुल लोधी की चर्चा सबसे ज्यादा है. पहली बार विधायकी जीतकर शिवराज कैबिनेट में शामिल होने वाले लोधी उमा भारती के भतीजे हैं. राहुल की कैबिनेट में एंट्री उमा की नाराजगी दूर करने के रूप में देखा जा रहा है।सूत्रों का कहना है राहुल लोधी की एंट्री से कई विधायक नेता मिनिस्टर-इन-वेटिंग रह गए. फायरब्रांड नेता उमा भारती जिस लोधी समुदाय से आती हैं, जो बुंदेलखंड और निवाड़ के 17 जिलों में काफी प्रभावी हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा के करीब 50 सीटों पर लोधी वोटर्स असरदार हैं.

राहुल लोधी शिवराज कैबिनेट में परिवारवाद कोटे से जगह पाने वाले पहले मंत्री नहीं हैं. लोधी के अलावा 4 नेता पुत्र और एक नेता पुत्री को भी कैबिनेट में जगह मिली हुई है. परिवारवाद कोटे से जगह पाने वाले मंत्रियों को कैबिनेट में बड़े-बड़े विभाग भी सौंपे गए हैं।

इससे पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट में 23 कैबिनेट मंत्री, 7 राज्य मंत्री थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के BJP में आने के बाद गठित मंत्रिमंडल को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती कई मर्तबा कह चुकी थीं कि मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन नहीं है। उमा के इस बयान के पीछे की वजह यह थी कि मंत्रिमंडल में लोधी समाज का एक भी मंत्री नहीं था, जबकि पिछली भाजपा की सरकारों में कुसुम महदेले और जालम सिंह पटेल मंत्री थे। 2014 में बनी केंद्र में मोदी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती केंद्रीय कैबिनेट में शामिल थीं।

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

अभी तो बांग्लादेश से पीछे हुए हैं, कुछ दिन में नेपाल से हो जाएंगे:तेजस्वी यादव

दिल्ली में अब वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाएगी : केजरीवाल

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

गोप गुट पटना जिला का 22 वां सम्मेलन सम्पन्न ,13 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्वाचित

केंद्र सरकार अग्नि पथ योजना रद्द कर सेना में नियमित भर्ती शुरू करे : बलकरण

फैसल बने जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव,सीतामढ़ी जिला प्रभारी मनोनीत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार मॉडल की प्रशंसा करके बिहारियों का मान बढ़ाया:इरशाद अली आज़ाद

Leave a Comment