Nationalist Bharat
राजनीति

खुद फंस गए सांसद पप्पू यादव , धमकाने वाला जाप का पुराना कैडर

Pappu Yadav : राजनीतिक गलियारों और पुलिस मुख्यालय में जिस बात की आशंका दबी जुबान से जताई जा रही थी, वह अब सच साबित हुई है। सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने वाला व्यक्ति उनका ही पुराना समर्थक निकला। इस व्यक्ति ने पूरी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी।

पूर्णिया की जनता ने जिस नेता, निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर भरोसा जताया था, अब वह भरोसा टूटता नजर आ रहा है। पप्पू यादव को वीडियो मैसेज के जरिए पांच-छह दिन में जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति दरअसल जन अधिकार पार्टी (जाप) का पुराना समर्थक था। यह खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो भेजने वाले शख्स तक आईटी और इंटेलिजेंस टीम पहुंची, और जब उसने पूछताछ की तो उसने बताया कि इस पूरे मामले में उसे दो लाख रुपये मिलने थे। इसका कारण उसने बताया कि यह सब सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जा रहा था।

पूर्णिया एसपी कार्तिकेश शर्मा ने मंगलवार दोपहर बताया कि सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले राम बाबू राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में राम बाबू राय ने बताया कि वह आरा में पप्पू यादव की पुरानी पार्टी जाप का नेता है। उसे सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाने को कहा गया था। इसके बदले उसे दो लाख रुपये और पार्टी में बड़ा पद देने का वादा किया गया था। उसे इस काम के लिए एडवांस के रूप में दो हजार रुपये भी दिए गए थे।

राम बाबू ने बताया कि एक महीना पहले पप्पू यादव के करीबी समर्थक ने उसे कॉल करके धमकी भरा वीडियो बनाने को कहा। वीडियो बनाने के बाद उसे यह बताया गया कि सांसद को ‘जेड’ सिक्योरिटी दिलानी है, इसलिए यह सब जरूरी था। उसने दो वीडियो बनाए थे, जिनमें से एक वीडियो सांसद के नंबर पर भेजा गया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है, और इस मामले में यह भी पता चला है कि वीडियो एक महीना पहले बनाया गया था। राम बाबू का लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से कोई संबंध नहीं है।

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में BJP और कांग्रेस का अप्रत्याशित गठबंधन

नोखा के बरांव पहुंचे आरसीपी सिंह,हुआ जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

मशकूर उस्मानी के नाम पर भाजपा ने मिथिलांचल में मतों का ध्रुवीकरण किया

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण के काट की जरूरत

महिला सशक्तिकरण का एतिहासिक लम्हा

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

जदयू 2025 में इकाई में सिमट जाएगी !

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज के विकास के लिए मंत्रियों,अधिकारियों और नेतागण से ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं विधायक इज़हारुल हुसैन

Leave a Comment