Nationalist Bharat
खेल समाचार

बिहार एबिलिंपिक्स टीम ने 2 गोल्ड मेडल समेत आठ मेडल जीते

पटना : नेशनल एबिलिम्पिक्‍स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, टाटा स्‍टील फाउण्‍डेशन, टाटा पावर, सार्थक एवं टीपीसीडीटी के संयुक्‍त तत्‍वाधान में 3-4 अक्‍टूबर 2024 को दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र (ईस्‍ट जोन) क्षेत्रीय एबिलिम्पिक्‍स प्रतियोगिता का आयोजन बर्मा माइंस, टाटा स्‍टील टेक्‍नीकल इंस्‍टीट्यूट, जमशेदपुर (झारखण्‍ड) में किया गया । इस एबिलिम्पिक्‍स प्रतियोगिता में बिहार के 55 सदस्‍यीय एबिलिम्पिक्‍स टीम ने भाग लिया। इसमें बिहार सहित झारखण्‍ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं मध्‍य प्रदेश के महिला और पुरूष दिव्‍यांग प्रतिभागीयों ने 51 विधाओं में हिस्‍सा लिया।नेशनल एबिलिंपिक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, टाटा पावर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 अक्टूबर से 04 अक्तूबर 2024 तक झारखंड के टाटा नगर में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बर्मा माइंस में ईस्ट जोन रीजनल एबिलिंपिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी मेडल विजेता को नेशनल एबिलिंपिक्स, 2024 जो हरियाणा के गुड़गांव में अगामी 6-7 दिसंबर 2024 को भाग लेगी ।

बिहार के एबिलिंपिक्‍स खिलाड़ी जिन्हें मेडल जीता हैं निम्‍न प्रकार है –
सलीम आलम टेलरिंग- गोल्ड मेडल, पारसमणि – फोटोग्राफी गोल्ड मेडल, मुकेश कुमार डाटा प्रोसेसिंग एडवांस- सिल्वर मेडल, बिनोद कुमार टेलरिंग- सिल्वर मेडल, यासीन अंसारी ड्रेस मेकिंग- सिल्वर मेडल, शुभ्रा सिन्हा पेंटिंग- सिल्वर मेडल, टुनटुन कुमार वर्ड प्रोसेसिंग- ब्रॉन्ज मेडल, रिंकी कुमारी चौहान कढ़ाई- ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया हैं।

उपरोक्‍त सभी मेडल विजेता अगामी 6-7 दिसम्‍बर 2024 को हरियाणा में आयोजित नेशनल एबिलिम्पिक्‍स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद नेशनल एबिलिम्पिक्‍स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अन्‍तर्राष्‍ट्रीय नेशनल एबिलिम्पिक्‍स प्रतियोगिता फिनलैण्‍ड के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा।बिहार टीम के जीत एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए पूर्व निःशक्तता आयुक्त-सह-बिहार एबिलिंपिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० शिवाजी कुमार, बिहार पैरा स्पोर्ट्स के सचिव संदीप कुमार, सुगंध नारायण, संतोष कुमार सिन्हा, लक्ष्‍मीकान्‍त कुमार, श्रीमति सुलेखा कुमारी, ई० अजय यादव (समाजसेवी), डॉ० राजीव गंगौल, (अध्‍यक्ष पाटलीपुत्रा पैरेन्‍ट्स एसोसिएशन, दिव्‍यांग खेल विशेषज्ञ आदि ने शुभकामनाएं दिये पटना वापसी पर भव्‍य स्‍वागत किया गया।

नए साल में हार्दिक की अगुवाई में नयी शुरुआत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

टी 20 क्रिकेट टीम ईंडिया के हीरो सूर्यकुमार यादव आखिर क्यों हुए वन डे से बहार

cradmin

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

BCCI Selection Committee: डेडलाइन समाप्त, सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त समेत 50 से अधिक लोगों ने किया आवेदन

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment