Nationalist Bharat
खेल समाचार

विराट कोहली के आउट होने के बाद गर्म हुआ मैदान का माहौल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की अंतिम पारी में विराट कोहली कोहली 22 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट गिरते ही बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैदान पर जोरदार जश्न मनाया। बस यही चीज कोहली को खटक गई। पूर्व भारतीय कप्तान अपनी जगह पर खड़े हो गए, फिर जश्न मना रहे बांग्लादेशी फील्डर्स की तरफ घूमे और कुछ बातें कही। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन एकटक कोहली को देखते रहे और सबकुछ सुना। यकीनन मीरपुर में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जो हुआ उसे कोहली जल्द भुला देना चाहेंगे। फील्डिंग के दौरान उन्होंने स्लिप में कई कैचें टपकाई। उनकी मेहरबानी से लिटन दास अर्धशतक बनाने में सफल हुए, जिससे मेजबान एक अच्छा टोटल बनाने में सफल हो गए। जब बल्लेबाजी करने आए तब मेहदी हसन मिराज की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए।

शानदार फॉर्म में चल रहे बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन मिराज खेल के तीसरे दिन आखिरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल को पहले ही पवेलियन भेज चुके थे। मीरपुर की तेजी से घूम रही पिच पर पारी के 20वें ओवर में मेहदी की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप पर रफ एरिया में गिरकर स्पिन हुई। कोहली ने इस गेंद को फ्रंट फुट पर खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल की टर्न को पूरी तरह से समझने में नाकाम रहे। गेंद ने उनके बल्ले का भीतरी किनारा लिया और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े मोमिनुल हक ने उसे लपक लिया। बता दें कि पारी की शुरुआत में मोमिनुल ने शाकिब अल हसन की गेंद पर केएल राहुल का एक कैच टपकाया था।

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने

cradmin

क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, श्रीलंका को सांत्वना जीत की तलाश

Nationalist Bharat Bureau

भारोत्तोलन खेल में बिहार के रजनीश भास्कर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी 1 रेफरी बने

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

सुरभि एंटरप्राइजेज फीनिक्स ने DJ पटना इलेवन को 13 रनों से हराया, विवेक सिंह और डॉ. अमन राज का शानदार प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment