Nationalist Bharat
खेल समाचार

भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया,सीरीज में किया 2 -0 से क्लीन स्वीप

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की श्रंखला में 2 -0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक समय संकट की स्थति में फंसती  दिख रही थी जब 74 रन पर भारत ने अपने 7 विकेट गँवा दिए थे। लेकिन इसके बाद से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने 8वें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी करके भारत को तीन विकेट से जीत दिला दी।

श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 29 और रविचंद्रन अश्विन ने 62 गेंदों पर 4 चौकों तथा एक छक्के के सहारे 42 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। भारत ने पहला टेस्ट मैच भी 188 रन से जीता था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी। रविचंद्रन आश्विन को उनके आल राउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। वहीँ चेतेश्वर पुजारा को दो मैचों के सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

एमएस धोनी ने की चौको छक्कों की बारिश, गेंदबाजों का छूटा पसीना, आईपीएल 2023 की नेट प्रेक्टिस 

cradmin

घर में लगातार 12वी सीरीज जीतने के उद्देश्य से उतरेगी टीम इंडिया

cradmin

जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल:ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की; सब ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

ICC Womens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा

बिहार एबिलिंपिक्स टीम ने 2 गोल्ड मेडल समेत आठ मेडल जीते

विजय हजारे में रिकॉर्ड्स की बारिश, बिहारी बल्लेबाजों का ऐतिहासिक दिन

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment