Nationalist Bharat
खेल समाचार

गिल के दोहरे शतक के बावजूद रोमांचक संघर्ष में भारत 12 रन से जीता

सलामी बल्लेबाज शुभमान गिल के शानदार दोहरे शतक के बाद मोहम्मद सिराज 46 रन पर 4 विकेट की घातक गेंदबाजी के चलते भारत ने बुधवार को हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वन डे में दुनिया की नंबर एक टीम न्यूज़ीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने गिल के शानदार 208 रन की मदद से 8 विकेट में 349 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद न्यूज़ीलैंड को 4 गेंद रहते 337 रन पर समेत दिया।

350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड ने एक वक़्त 131 रन पर अपने 6 विकेट गँवा दिए थे और ऐसा लग रहा था की भारत ये मैच आसानी से जीत जाएगा। लेकिन इसके बाद माइकल ब्रेसवेल ने 140 रन की कैरिअर बेस्ट पारी खेल कर भारतीय गेंदबाज़ों की हालत खराब कर दी। ब्रेसवेल ने मिचेल सेंटनर 57 रन के साथ मिलकर सातवे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी करी। जब तक ब्रेसवेल क्रीज पर मौजूद थे एक समय ऐसा लग रहा था की न्यूज़ीलैंड ये मैच जीत लेगा। लेकिन अंतिम ओवर में शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल को एलबीडब्लू कर न्यूजीलैंड के मैच जीतने की उमीदों पर तुषारापात कर दिया।

इससे पहले दोहरा शतक जड़ने के साथ ही गिल वन डे में सबसे तेज़ एक हज़ार रन बनाने वाले भारतीय जबकि विश्व के दूसरे क्रिकेटर बन गए। गिल ने वन डे की 19 परियों में यह उपलब्धि हासिल कर विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ने 24-24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करी थी। वन डे में सबसे तेज एक हज़ार रन बनाने का रिकॉर्ड पकिस्तान के फखर जमा के नाम है जिन्होंने 18 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में सात विकेट से हराया, शानदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

डॉ. अमन राज के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स बना चैंपियन

हॉकी वर्ल्ड कप – क्वार्टर फाईनल में 8 टीमो के बीच होगा मुकाबला, आज भारत-न्यूजीलैंड टकराएगा

cradmin

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau