Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल विमान हादसा : गाज़ीपुर के 4 मृतकों के शवों की पहचान करने में नाकाम रहे परिजन

नेपाल में बीते रविवार को हुए प्लेन हादसे में मारे गए उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के चार युवकों के शवों के पहचान करने में उनके परिजन विफल रहे। अधिकारीयों द्वारा यह जानकारी दी गयी है। चारों युवकों के परिवार वाले बीते मंगलवार को उनके शव लेने के लिए काठमांडू पहुंचे थे। गाजीपुर जिले के अधिकारियों ने द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि अब युवकों के परिवार वाले आने वाले शनिवार को एक बार फिर शवों की पहचान करने का दूसरा प्रयास करेंगे।

इस विषय पर बात करते हुए मृतक अभिषेक कुशवाहा के बड़े भाई अभिनेश कुशवाहा ने बताया की हमें कम से कम 25 जले हुए शव दिखाए गए, लेकिन हम अभिषेक की पहचान नहीं कर पाए। अब एक बार जब शवों के शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद शवों को परिवार वालों को सौंपने से पहले उनका डीएनए परीक्षण किया जाएगा। हालांकि नेपाल सरकार अभी तक इस बात को लेकर निश्चित नहीं है कि प्रोटोकॉल के अनुसार शव सीधे परिवार वालों को सौंपे जाएंगे या फिर नेपाल सरकार द्वारा शव भारत भेजे जाएंगे।

गौरतलब है की बीती 15 जनवरी को पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के एटीआर 72 विमान में गाजीपुर के चार और बिहार के एक व्यक्ति समेत पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे। जया सिंह, तहसीलदार कासिमाबाद, गाजीपुर ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया की पांच शोक संतप्त परिवारों में से प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति,एक नायब तहसीलदार और एक पुलिस कांस्टेबल के साथ शवों की पहचान के लिए काठमांडू गए हैं। हादसे में गाजीपुर के सोनू जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, और अनिल कुमार राजभर की मौत हो गई है।

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीजेआई ने दिलाई शपथ

बांग्लादेशी गर्भवती महिला और बेटी को मानवीय आधार पर भारत आने की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Lok Sabha Speaker: कांग्रेस सांसद के सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश से भागने के बाद ब्रिटेन ने शरण देने से इंकार किया,शेख हसीना की मुश्किल बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार जी से मैं कभी जुदा नहीं होना चाहती थी लेकिन…

बिहार में मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ पूरा, 22 साल बाद 47 लाख नाम हटे और 18 लाख नए मतदाता जुड़े