Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने पर गृहमंत्री अमित शाह की बधाई

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार मनोनीत किया है । उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने के बाद जगदीप धनकड़ को मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा की श्री जगदीप धनकड़ जी को NDA के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर पीएम नरेंद्र मोदी जी व जे पी नड्डा जी को धन्यवाद देता हूँ।वीरभूमि राजस्थान के किसान पुत्र धनखड़ जी जिस प्रकार अनेक आर्थिक और समाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए आज यहाँ तक पहुंचे हैं, वह सभी के लिए प्रेरणीय है।3 दशक से लंबे सार्वजनिक जीवन में जगदीप धनकड़ जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।विधायक, सांसद या फिर बंगाल के राज्यपाल के रूप में वह अपने हर दायित्व में निरंतर लोगों से जुड़े रहे।एक अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने हमेशा समाज के हितों की रक्षा को सर्वप्रथम रखा।मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति पद व राज्यसभा के सभापति के रूप में श्री जगदीप धनकड़ जी के चुने जाने से हमारे उच्च सदन की गरिमा और बढ़ेगी।साथ ही सदन की संवैधानिक प्रक्रिया में उनके व्यापक व लंबे प्रशासनिक अनुभव का देश को बहुत लाभ मिलेगा।उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देता हूँ।

राबड़ी देवी, सैयद फैसल अली समेत महागठबंधन के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट: रोकथाम इलाज से बेहतर

Nationalist Bharat Bureau

फलस्तीन की मदद के नाम पर 4 करोड़ की अवैध वसूली, चार लोगों पर मामला दर्ज

आरजीआईए को मिला फर्जी बम धमकी वाला संदेश

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के बजाये विदेश घूमते हैं तेजस्वी:भाजपा का बड़ा हमला

बिहार चुनाव 2025: बदलते समीकरणों के बीच सियासी माहौल गरम, जनता ने तय किया ‘विकास बनाम वादा’ का एजेंडा

आपकी आत्मीयता आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे:राष्ट्रपति

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

UP नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment