Nationalist Bharat
खेल समाचार

भारत से हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम का नंबर 1 का ताज छिन गया

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है, टीम इंडिया ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। रायपुर में शनिवार को मिली हार के बाद अब कीवी टीम से नंबर एक का ताज छिन गया है।

भारत है ईस स्थान पे

आईसीसी की नई रैंकिंग में अब इंग्लैंड की टीम पहले नंबर पर काबिज हो गई है। कीवी टीम की हार का सीधा फायदा इंग्लैंड की टीम को हुआ। न्यूजीलैंड की टीम अब वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गई है। हालांकि, भारतीय टीम की बात करें तो भारत फिलहाल तीसरे नंबर पर है। अब सिर्फ एक जीत से भारतीय टीम नंबर एक के ताज पर पहुंच सकती है। इससे इंग्लैंड दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर खिसक सकता है।

शनिवार को वनडे मैच हारने की बारी अब न्यूजीलैंड की टीम की आ गई है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। यह सिलसिला अब भारत के नाम हो गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने शनिवार को सीरीज का दूसरा वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। साथ ही न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। न्यूजीलैंड एक-दिवसीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम के रूप में था। भारत आते ही उन्हें यह ताज गंवाना पड़ा था। भारत को पहले हैदराबाद और बाद में रायपुर में हार का सामना करना पड़ा था। इस से उन्हें गिरने का आभास हुआ।

कीवी टीम के लिए शनिवार का दिन भारी रहा। सबसे पहले भारत के खिलाफ कीवी टीम की शुरुआत खराब रही, आधी टीम 15 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गई, भारतीय गेंदबाजों के सामने टिकने की थोड़ी कोशिश करने के बावजूद टीम 108 रन पर आउट हो गई और कीवी टीम को हार मिली थी। इस तरह दौरे की शुरुआत में सीरीज गंवाने के साथ ही टीम न्यूजीलैंड ने दुनिया में अपना शीर्ष स्थान भी गंवा दिया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

Women’s ACT Hockey: फाइनल में चीन पर जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Nationalist Bharat Bureau

WTC Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टॉप

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट का अगला नवाब होगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment