Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा देश के सभी सार्वजनिक, निजी और सहकारी बैंकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। अगर आपने भी देश के किसी बैंक में खाता खोला है तो आरबीआई के नए नियमों को जरूर जान लें। रिजर्व बैंक ने अब तत्काल प्रभाव से बैंक के लेन-देन पर रोक लगा दी है, यानी आप कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने तत्काल प्रभाव से उदारीकृत प्रेषण योजना (LRS) के तहत एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह प्रतिबंध अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए और 36(1)(ए) के तहत, आरबीआई ने एसबीएम बैंक को एलआरएस लेनदेन रोकने का निर्देश दिया है, जिसका बैंक को पालन करना आवश्यक है। इसके साथ ही आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।

काफी चिंताओं के बाद यह कदम उठाया

रिजर्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरबीआई ने बैंकिंग अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसबीएम बैंक के ट्रांजेक्शन को निलंबित करने का फैसला किया है। काफी मशक्कत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि एसबीएम बैंक मॉरीशस में स्थित एसबीएम होल्डिंग्स की सहायक कंपनी है। SBM Group एक वित्तीय सेवा समूह है, जो डिपॉज़िट, लोन, व्यवसाय वित्त और कार्ड सहित सेवाएँ प्रदान करता है।

3 करोड़ का जुर्माना लगाया गया

एसबीएम बैंक ने आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त करने के बाद 1 दिसंबर 2018 को बैंकिंग सुविधाएं शुरू कीं। वर्तमान में देश भर में कुल 11 शाखाएं हैं। साल 2019 में नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने पर बैंक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक बैंकों पर लगातार नजर रखता है। अगर बैंक में कोई गलती पकड़ी जाती है तो केंद्रीय बैंक द्वारा इस तरह के कठोर कदम उठाए जाते हैं। हालांकि, ग्राहकों पर इसका बहुत कम असर पड़ा है।

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन पर बयान से पूर्व सैनिक नाराज,लिखा खुला पत्र, मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

आज बिहार पहुंचेंगे राजद सुप्रीमो लालू यादव

सत्ता के बिना तड़प रहे हैं राहुल गांधी व तेजस्वी : केशव प्रसाद मौर्य चुनावी सभा

अखलाक मॉब लिंचिंग केस में बड़ी राहत, वापसी याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर विधानसभा में बाहरी बनाम स्थानीय की छिड़ी जंग,बैकफ़ुट पर महागठबंधन

Nationalist Bharat Bureau

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे पीएम मोदी, गुजरात दौरे की तैयारी तेज

Leave a Comment