Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नज़रे आलम को मिला असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में बड़ा पद

पटना:ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार में अपनी टीम को मजबूती देने के लिए नज़रे आलम को उनके योगदान व संघर्ष को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नज़रे आलम प्रदेश में पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार व प्रसार करेंगे और लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे तथा पार्टी को मज़बूत बनाकर नीतियों और सिद्धांतों को जनमानस में फैलाएंगे।बिहार प्रदेश एमआईएम के अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के दस्तख़त से जारी पत्र में कहा गया है कि हम आश्वस्त हैं कि आप सभी कार्यकर्त्ताओं को विश्वास में रखते हुए अपने दायित्वों की पूर्ति करेंगे और अपनी निष्ठा एवं परिश्रम से पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में प्राप्त उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन को शक्ति प्रदान करेंगे।

 

अपनी नियुक्ति पर नज़रे आलम ने एमआईएम और उसके अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की अज़ीम कुर्बानियों की मदद से जो काफ़िला पूरे मुल्क में नई ताकत और नए हौसले के साथ आगे बढ़ चला है अल्लाह ने मुझे भी इस काफिले का हिस्सा बनाकर इज्जत दी है।पार्टी के बिहार के सदर अख्तरुल ईमान और दीगर जिम्मेदारों का मैं एहसानमंद हूं की उन्होंने पार्टी में मुझे ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिम बिहार का प्रदेश सचिव बना कर मेरे संघर्ष को इज्जत से नवाजा है। मैं इस मौके पर ज्यादा कुछ न कहते हुए बस अपने अजम को दोहराता हूं कि मैं पार्टी की विचारधारा को मजबूती के साथ मिथिलांचल के कोने कोने तक ले जाऊंगा और एआईएमआईएम को हर गरीब – मजलूम की आवाज़ बना कर दम लूंगा। साथ ही आप लोगों से जिन्होंने हमेशा ही मुझे हर किरदार में सहारा दिया ,मेरे कामों को सराहा है,मेरा हौसला बढ़ाया है गुज़ारिश है की मेरे लिए दुआ करें अल्लाह मुझे ताकत दे,आपकी नेक उम्मीदें जो मुझसे जुड़ी हैं उस पर साबित कदम रखे।

 

 

बताते चले कि दो माह पूर्व ही ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम आधिकारिक रूप से पटना में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के पटना कार्यालय में मजलिस पार्टी में शामिल हुए हैं। नजरे आलम ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और अमोर के विधायक अखतरूल ईमान, मजलिस के अध्यक्ष एडवोकेट आदिल हसन और बिहार प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब आलम की उपस्थिति में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन का दामन थामा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अखतरूल ईमान ने नजरे आलम का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए कहा था कि अब पार्टी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ रही है।इस अवसर पर नजरे आलम ने मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, अकबरुद्दीन ओवैसी, माजीद हुसैन, अखतरूल ईमान, इंजीनियर आफताब आलम, आदिल हसन सहित पार्टी के तमाम नेताओं का धन्यवाद किया था।

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में आज रैलियों का रेला, पीएम मोदी की तीन जनसभाएं, केजरीवाल और राहुल गांधी भी दिखाएंगे दम

Nationalist Bharat Bureau

क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ? एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ……

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद की सड़क बनेगी ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर बोला हमला

Nationalist Bharat Bureau

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और खरगे रहे साथ

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

Nationalist Bharat Bureau

IRCTC केस में लालू-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें

Leave a Comment