Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सम्राट चौधरी को जदयू का करारा जवाब,कहा:बिल्ली पूरा दूध चट नहीं कर पाई तो पीड़ा बयानबाजी के माध्यम से निकल रही है

पटना: बिहार में जब से बीजेपी ने ज़्यादा सीटें लायी है तब से ‘बड़ा भाई’ बनने की कोशिश में अपने घटक दल जेडीयू को नीचा दिखाने की कोई कसर बाक़ी नहीं छोड़ती।इस कड़ी में उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी कोटा से मंत्री बनाए गए सम्राट चौधरी ने ये दावा किया है कि उपचुनाव में जेडीयू केवल बीजेपी की वजह से ही जीत पाई है।बीजेपी के नेताओं ने जेडीयू के पक्ष में प्रचार कर चुनाव में जीत दिलाने का काम किया है।इस बयान के आते ही जदयू ने कड़ा प्रहार करते हुए सम्राट चौधरी के साथ साथ भाजपा को भी आईना दिखाया है।जदयू प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कहा कि ” बिल्ली को दूध अगोड़ने की जिम्मेदारी दे दी गई थी। दिक्कत ये हो गई कि एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं तारापुर की जनता की पहरेदारी बिल्ली पर ज्यादा भारी पड़ गयी।बिल्ली पूरा दूध चट नहीं कर पाई तो पीड़ा बयानबाजी के माध्यम से निकल रही है..!!खबरों के मुताबिक हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में पूरी तरह बीजेपी के लोगों ने एनडीए को जिताने का काम किया। बीजेपी के ही सहयोग से जेडीयू चुनाव में जीती है। चाहे वह तारापुर हो या कुशेश्वरस्थान दोनों जगह बीजेपी ने मदद की है।चुनाव में इसलिए जीत मिला क्योंकि एनडीए पूरी तरह से एकजुट था. जबकि महागठबंधन बिखरा हुआ था।

BIHAR:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई

Nationalist Bharat Bureau

महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर अंतिम तारीख

Nationalist Bharat Bureau

अपने लहू से देश को सींचने वाले परिवार को देशद्रोही कहना असली देशद्रोह-डा0 अखिलेश सिंह

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल जेट में उड़ान, बना इतिहास — अंबाला एयरबेस पर दिखा जज़्बा और गर्व

CSPOC 2026: पीएम मोदी ने गिनाई भारत के लोकतंत्र की ताकत

भारत जानता है कि देश में अडानी-अंबानी का शासन है, नरेंद्र मोदी का नहीं:लाल किले से गरजे राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड- दुर्घटना नही,मुनाफे के लिए श्रम कानूनों के खुले उलंघन के कारण 27 से ज्यादा मजदूरों की सांस्थानिक हत्या का उदाहरण है

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment